August 2, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

तत्काल बैटरी चलित ट्रायसायकल पाकर मनराखन के खिले चेहरे

Share

जांजगीर-चांपा एक सितंबर 2023/ चलनशीलता दिव्यांगता से ग्रसित ग्राम कुटरा के श्री मनराखन कश्यप, पिता श्री रामचरण कश्यप द्वारा आज कलेक्टोरेट कार्यालय पहुंचकर बैटरी चलित ट्रायसायकल की मांग की गई। जिस पर अपर कलेक्टर श्री एस पी वैद्य ने उनकी मांग पर संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल उपसंचालक समाज कल्याण को बैटरी चलित ट्रायसायकल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी राज्य सरकार छत्तीसगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सह जनरल सेक्रेटरी श्री एम. के. राउत, चेयरमेन श्री अशोक अग्रवाल एवं अपर कलेक्टर श्री एसपी वैद्य द्वारा कलेक्टोरेट परिसर में दिव्यांग श्री मनराखन कश्यप को बैटरी चलित ट्रायसायकल प्रदान किया गया। ट्रायसायकल के मिलने से श्री मनराखन कश्यप चेहरे खिल उठे एवं उन्होंने प्रशासन की संवेदनशीलता पर आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद स्थापित किया। इस अवसर पर श्री दिनेश शर्मा, श्री देवेश सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ स्वाति वंदना सिसोदिया, समाज कल्याण विभाग के उप संचालक श्री टी पी भावे एवं डीपीएम उपस्थित थे। उक्त जानकारी जिला जनसंपर्क विभाग जांजगीर चांपा के द्वारा प्रदान कि गई है


Share

Related posts

श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस मनाया गया

namanchhattisgarh

मछली पालन से अतिरिक्त आय प्राप्त कर रामेश्वर व्यतीत कर रहे एक खुशहाल जीवन

namanchhattisgarh

सड़क दुर्घटना एवं मौतों को रोकने पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह की पहल : नशे में वाहन चलाने वाले लोगों पर होगी कार्यवाही

namanchhattisgarh

Leave a Comment