July 14, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

जिले के सभी स्कूलों में मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव

Share

जांजगीर-चांपा 26 जून 2023/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में जिले के सभी स्कूलों में शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन किया गया है। इसी क्रम में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल क्र 1 जांजगीर में उत्साहपूर्वक शाला प्रवेशोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष एवं विधायक श्री नारायण चंदेल थे। इस अवसर पर  नगर पालिका जांजगीर-नैला अध्यक्ष श्री भगवानदास गढेवाल, पार्षद श्री विवेक सिंह, पार्षद श्री विवेक सिसोदिया, श्री दिनेश शर्मा, श्री नवीन अग्रवाल, कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी श्री एच. आर. सोम उपस्थित थे। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, कलेक्टर और शिक्षकों ने बच्चों को तिलक लगाकर गणवेश, पाठ्य पुस्तक और साइकिल का वितरण कर नव प्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत किया गया। शाला प्रवेशोत्सव शाला स्तर एवं ब्लाक स्तर के उपरांत जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
मुख्य अतिथि श्री नारायण चंदेल ने छात्र छात्राओं को शुभकामना देते हुए लक्ष्य बनाकर पढ़ने, नियमित रूप से विद्यालय आने और अपने शिक्षक, माता पिता के प्रति आदर भाव रखने की बात कही। उन्होंने बताया कि शिक्षा किसी भी देश के विकास का आधार होता है। शिक्षक के कंधों पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है उसे शिक्षकों को सशक्त रुप से निभाना चाहिए। श्री चंदेल द्वारा कक्षा पहली के उपस्थिति पंजी में दो नव प्रवेशित बच्चों का नाम दर्ज किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने छत्तीसगढ़ शासन की शिक्षा संबंधी महत्वाकांक्षी योजनाओं को शिक्षक, पालक एवं विद्यार्थियों द्वारा मिलकर पूर्ण करने पर निश्चित सफलता प्राप्त करने कहा। आभार प्रदर्शन विद्यालय के प्राचार्य चक्रपाल तिवारी द्वारा किया गया। प्राचार्य द्वारा अतिथियों को इकोफ्रेंडली पेंसिल एवं सोप केश सप्रेम भेंट किया गया। कार्यक्रम में नवमी की 15 छात्राओं को साइकिल वितरण कर प्रतिदिन स्कूल आने प्रेरित किया गया। इस दौरान विद्यालय के समस्त शिक्षकों के साथ संकुल के प्रधान पाठक बच्चों के साथ उपस्थित रहे। उक्त जानकारी जनसंपर्क विभाग जांजगीर चांपा के द्वारा दी गई


Share

Related posts

जल जीवन मिशन के कार्यों में बाधा उत्पन्न करने वालों पर कार्यवाही करने के निर्देश

namanchhattisgarh

पीएम आवास बना तो गिरती छत और टपकते पानी से मिली मुक्ति

namanchhattisgarh

मछली पालन व्यवसाय से उन्नति की राह पर हो रहे अग्रसर

namanchhattisgarh

Leave a Comment