1 C
New York
February 23, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

डीएव्ही स्कूलों में शिक्षा के अधिकार के तहत केजी-1 में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित

Share

कोरबा 26 जून 2023/ शिक्षा के अधिकार एवं शासकीय कोटा के रिक्त सीट में प्रवेश के अंतर्गत जिले में संचालित 05 डी.ए.व्ही. विद्यालय बडमार, जेंजरा, खरमोरा, सैला एवं डोगरतराई में के.जी.-1 में प्रवेश दिया जा रहा है। इस हेतु आवेदन संबंधित डी.ए.व्ही. विद्यालय में 30 जून 2023 तक जमा कर सकते है।
जिला शिक्षा अधिकारी सह जिला परियोजना अधिकारी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि शिक्षा के अधिकार के तहत गरीबी रेखा, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के छात्र-छात्राएं पात्र होगें। इसी प्रकार शासन कोटा में गरीबी रेखा, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति, निःशक्तजन, निर्धन वर्ग, परित्यक्ता, मातृ-पितृहीन छात्र-छात्राएं पात्रता की श्रेणी में शामिल हैं। उन्होंने बताया कि शासन कोटा एवं शिक्षा के अधिकार के तहत आवेदन करने की 30 जून 2023 शाम 05 बजे तक अंतिम तिथि निर्धारित है। इस संबंध में अधिक जानकारी व शर्तें कार्यालय नोडल अधिकारी के सूचना पटल पर देखा जा सकता है।
क्रमांक 244/


Share

Related posts

कलेक्टर अजीत वसंत ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टोरेट में फहराया तिरंगा

namanchhattisgarh

स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह गरिमामय, हर्षोल्लासपूर्ण माहौल में मनाया जायेगा

namanchhattisgarh

उद्यमिता जागरूकता शिविर सम्पन्न : युवाओं को स्वदृरोजगार एवं उद्यम स्थापना के लिए किया गया प्रोत्साहित

namanchhattisgarh

Leave a Comment