15.1 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति दिशा की बैठक 30 जून को

Share

कोरबा 26 जून 2023/कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक 30 जून 2023 को जिला पंचायत कोरबा के सभागार में दोपहर 12 बजे आयोजित होगी। बैठक में विभिन्न केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। इनमें महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, प्रधानमंत्री आवास योजना (सभी के लिए मकान शहरी), प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन शहरी एवं ग्रामीण, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम, राष्ट्रीय जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, डिजिटल भारत भू-अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम आदि योजनाएं शामिल हैं। कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने संबंधित अधिकारियों को बैठक में विभागीय योजनाओं की अद्यतन जानकारी के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।
क्रमांक 245


Share

Related posts

जिले के विभिन्न दूरस्थ क्षेत्रों से आए आम लोगों की कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी समस्याएं

namanchhattisgarh

निगम से सेवानिवृत्त हुए अधिकारी कर्मचारियों का किया गया सम्मान

namanchhattisgarh

स्वच्छता पखवाड़ा पर स्वच्छ भारत अभियान के तहत केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल केएसटीपीपी कोरबा के बल सदस्यों द्वारा किए गए सफाई अभियान

namanchhattisgarh

Leave a Comment