February 23, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

पीएटी व पीव्हीपीटी प्रवेश परीक्षा हेतु उड़नदस्ता नियुक्त

Share

कोरबा 30 जून 2023/छतीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा पीएटी एवं पीव्हीपीटी की प्रवेश परीक्षा 02 जुलाई 2023 दिन रविवार को आयोजित की गई है। उक्त परीक्षाएं पूर्वान्ह 09 बजे से 12.15 बजे तक आयोजित किया गया है।
परीक्षा के सुचारू संचालन एवं केन्द्र में व्यवस्था बनाए रखने व अनुचित साधनों के रोकथाम तथा निरीक्षण हेतु उड़नदस्ता नियुक्त किया गया है। जिसके अंतर्गत कृषि विस्तार अधिकारी श्री पी.एल.मिरेंद्र, व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बाल्को श्री रेशम प्रकाश दुबे एवं व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली श्रीमती तुलीका देवांगन को 04 परीक्षा केंद्र 2201 से 2204 के लिए उड़नदस्ता नियुक्त किया गया है।
उक्त परीक्षा के लिए कलेक्टर कार्यालय कोरबा के कक्ष क्रमांक 06 वरिष्ठ लिपिक या परीक्षा शाखा में अस्थायी कंट्रोल रूम स्थापित कर अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी परीक्षा दिवस को प्रातः 9 बजे से परीक्षा समाप्ति तक के लिए लगाई गई है। जिसके अंतर्गत सहायक ग्रेड 02 श्री रतन सिंह छेदाम, भृत्य जिला कार्यालय कोरबा श्री सत्येंद्र की ड्यूटी निर्धारित की गई है।
क्रमांक 266/


Share

Related posts

बरसात से पहले लेगेसी वेस्ट का पूर्णतःनिपटान सुनिश्चित कराएं :आयुक्त

namanchhattisgarh

आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारियों के दस्तावेजों का सत्यापन 22 अगस्त तक

namanchhattisgarh

जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

namanchhattisgarh

Leave a Comment