27.3 C
New York
July 29, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारियों के दस्तावेजों का सत्यापन 22 अगस्त तक

Share

रायपुर, 19 अगस्त 2023 | राज्य की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में प्रशिक्षण अधिकारियों के विभिन्न रिक्त पदों की पूर्ति हेतु अभ्यर्थियों द्वारा प्रथम चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया में 16 अगस्त 2023 तक भाग लिया गया। ऐसे अभ्यर्थियों को 19, 20, 21 एवं 22 अगस्त 2023 को विभिन्न दस्तावेज सत्यापन केन्द्र में दस्तावेज सत्यापन हेतु बुलाया गया है। उन्हें एसएमएस के माध्यम से सूचना भी भेजी गयी है। दस्तावेज सत्यापन हेतु 19 अगस्त 2023 को बुलाये गये अभ्यर्थियों में से, जो अभ्यर्थी कतिपय कारणों से संबंधित दस्तावेज सत्यापन केन्द्र में उपस्थित नहीं हो सके हैं, ऐसे अभ्यर्थी 20, 21 एवं 22 अगस्त 2023 में से किसी भी दिन संबंधित दस्तावेज सत्यापन केन्द्र में प्रातः 09.30 बजे उपस्थित होकर दस्तावेज सत्यापन करवा सकते हैं। सभी अभ्यर्थी अद्यतन जानकारी हेतु निरंतर संचालनालय की वेबसाइटhttps://cgiti.cgstate.gov.in/notice-board तथा अपने लॉगिन आई.डी. का नियमित अवलोकन करते रहें।

क्रमांक: 2726


Share

Related posts

आंगनबाड़ी केन्द्रों में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित

namanchhattisgarh

निगम के सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी कार्यालय पहुंचकर कराएं जीवित प्रमाण पत्र को अपडेट

namanchhattisgarh

टैक्स बार एसोसिएशन, कोरबा की नयी कार्यकारिणी का गठन

namanchhattisgarh

Leave a Comment