-2.8 C
New York
February 24, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा: कलेक्टर ने किया परिवार कल्याण प्रचार-प्रसार रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना

Share

जांजगीर चांपा 4 जुलाई 2023/ जनसंख्या वृद्धि को रोकने तथा परिवार नियोजन के प्रति लोगों में जागरुकता लाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा मनाया जा रहा है। जिसका स्लोगन ’’आजादी के अमृत महोत्सव में हम ले ये संकल्प, परिवार नियोजन को बनाएंगे खुशियों का विकल्प’’ है। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज जिला कलेक्टोरेट परिसर से जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा के सफलता के लिये परिवार कल्याण प्रचार-प्रसार रथ को हरी झण्डी दिखाकर ग्रामीण क्षेत्रों के लिए रवाना किया। इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य बढ़ती जनसंख्या को रोकने के साथ माता एवं शिशु के स्वास्थ्य के लिए भी आवश्यक है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्रीमती स्वाति वंदना सिसोदिया, श्री उत्कर्ष तिवारी एवं चिकित्सा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। उक्त जानकारी जनसंपर्क विभाग जांजगीर चांपा के द्वारा दी गई


Share

Related posts

पूर्वजो द्वारा वर्षो से काबिज वन भूमि का मालिकाना हक मिलने से वनवासी परिवारों की बदली जिन्दगी

namanchhattisgarh

जिले में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर 19 अगस्त शुष्क दिवस घोषित, मदिरा दुकाने रहेंगी बंद

namanchhattisgarh

पौधा तुंहर दुआर योजनांतर्गत घर-घर पहुंचाया जा रहा पौधा

namanchhattisgarh

Leave a Comment