13.2 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

पौधा तुंहर दुआर योजनांतर्गत घर-घर पहुंचाया जा रहा पौधा

Share

जांजगीर-चांपा 18 जुलाई 2023/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में ‘‘पौधा तुंहर दुआर’’ योजना के तहत वन विभाग द्वारा विभिन्न फलदार एवं छायादार पौधों का निःशुल्क वितरण किया जा रहा है। कलेक्टर ने कहा कि ‘‘पौधा तुंहर दुआर‘‘ योजना का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु अधिक से अधिक पौधे लगाने हेतु लोगांे को प्रेरित करना है। इस योजना के तहत नागरिकों को निःशुल्क पौधा का वितरण किया जायेगा।
जांजगीर-चांपा वनमंडल के अंतर्गत विभिन्न प्रजातियों के पौधों को वाहन के द्वारा घर-घर पंहुचाकर मॉग के अनसार प्रदाय किया जा रहा है। पौधे के प्रदाय हेतु वनमंडल, परिक्षेत्र कार्यालय परिसर चांपा में बीएफओ (वनरक्षक) श्री परस चंद्रा की डयूटी लगाई गई है। इस योजना का व्यापक प्रचार प्रसार कर मांग के अनुसार तत्काल पौधा प्रदाय करने हेतु मोबाईल नम्बर भी जारी किया गया है। किसी भी हितग्राही को पौधों की आवश्यकता हो तो वे मो.नं. 7489624051 एवं 8435419518 पर संपर्क कर आवश्यकतानुसार पौधा प्राप्त कर सकते है। उक्त जानकारी जनसंपर्क विभाग जांजगीर चंापा के द्वारा प्रदान कि गई


Share

Related posts

बारनवापारा अभ्यारण्य में विश्व हाथी दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन

namanchhattisgarh

23 दिसम्बर को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

namanchhattisgarh

रक्षा बंधन त्योहार को देखते हुए खाद्यय विभाग ने लिये मिष्ठानों के नमूने

namanchhattisgarh

Leave a Comment