April 18, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

प्रशासन तुंहर द्वार अभियान : ग्राम पंचायत चारपारा में हुआ शिविर का आयोजन

Share

जांजगीर-चांपा 06 जुलाई 2023/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में जिले के विभिन्न दूरस्थ क्षेत्रों में निवास करने वाले आमनागरिकों की शिकायतों, समस्याओं आदि के निराकरण के लिए विभिन्न ग्राम पंचायत स्तर पर लोगों के नजदीक पहुंचते हुए प्रशासन तुंहर द्वार अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा आमजन से प्राप्त होने वाले आवेदनों का निराकरण किया जा रहा है।
इसी क्रम में आज जिले के विकासखंड बलौदा के ग्राम पंचायत चारपारा में प्रशासन तुंहर द्वार अभियान शिविर का आयोजन किया गया। प्रशासन तुंहर द्वार अभियान अंतर्गत आयोजित शिविर में कुल 123 आवेदन प्राप्त हुए। शिविर में 20 आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया। शिविर में पंचायत विभाग के 52, राजस्व विभाग के 17, शिक्षा विभाग के 8, विद्युत विभाग के 11, खाद्य विभाग के 23, महिला एवं बाल विकास विभाग के 2, वन विभाग के 1 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इस अवसर पर सदस्य भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल श्रीमती मंजू सिंह, पूर्व विधायक श्री चुन्नीलाल साहू, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नम्रता कन्हैया राठौर, पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री कन्हैया राठौर, जनपद सदस्य, संबंधित ग्राम पंचायत सरपंच, विभिन्न जनप्रतिनिधि, एसडीएम श्री विक्रांत अंचल, सहित संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
ग्राम पंचायत बिर्रा में 13 जुलाई को होगा प्रशासन तुंहर द्वार शिविर का आयोजन –
इसी प्रकार 13 जुलाई को बम्हनीडीह विकासखंड के ग्राम पंचायत बिर्रा में शिविर का आयोजन किया जाएगा।  20 जुलाई को पामगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत रसौटा में, 27 जुलाई को अकलतरा विकासखंड के ग्राम पंचायत तरौद में, 3 अगस्त को नवागढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत हरदी  में, 10 अगस्त को बलौदा विकासखंड के ग्राम पंचायत बसंतपुर में, 17 अगस्त को बम्हनीडीह विकासखंड के ग्राम पंचायत चोरिया में, 24 अगस्त को पामगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत कोसला में और 31 अगस्त को अकलतरा विकासखंड के ग्राम पंचायत मधुवा में प्रशासन तुहंर द्वार शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा संबंधित ग्राम पंचायत के नागरिकों से शिविर में शामिल होकर ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने की अपील की गई है। उक्त जानकारी जनसंपर्क विभाग जांजगीर चांपा के द्वारा दी गई


Share

Related posts

जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत ने लिया मतगणना केंद्र का जायजा

namanchhattisgarh

test

namanchhattisgarh

जिले में जोन स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की हुई शुरूआत

namanchhattisgarh

Leave a Comment