0.5 C
New York
March 2, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

छुरीकला गौठान मवेशियों के देखरेख हेतु किया जा रहा फेंसिंग एवं अन्य आवश्यक सुधार

Share

कोरबा 10 जुलाई 2023/नगर पंचायत छुरीकला क्षेत्रांतर्गत मवेशियों को मुख्य मार्गों से हटाने के लिए निकाय द्वारा आवश्यक कार्य किया जा रहा है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत छुरीकला ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर पंचायत छुरीकला क्षेत्र में निकाय द्वारा मवेशियों को सड़कों से हटाये जाने हेतु रोका-छेका की टीम गठित किया गया है। जिनके द्वारा मवेशियों को सड़क मार्ग से हटाने का कार्य नियमित रूप से किया जा रहा है। साथ ही मुनादी के माध्यम से पशुपालकों को अपने मवेशियों को घरों में बांधकर रखने हेतु सूचित किया गया है। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत छुरीकला में मवेशियों के देखरेख एवं चारे पानी की व्यवस्था हेतु गौठान संचालित है। वर्तमान में गौठान की बाउण्ड्री की तार फेसिंग एवं बॉस बल्ली को अज्ञात लोगों द्वारा चुरा लिया गया है। जिसके कारण गौठान में मवेशियों को एकत्र रखने में कठिनाई हो रही है। सीएमओ छुरीकला ने बताया कि गौठान में फेंसिंग एवं अन्य आवश्यक सुधार कार्य किया जा रहा है एवं जल्द ही शेष कार्य पूर्ण कर मवेशियों को गौठान में ही एकत्र रखा जाएगा। जिससे किसानों एवं पशुपालकों को पशुओं के कारण खेती के समय किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी।
क्रमांक 291/


Share

Related posts

जेसीआई कोरबा के द्वारा घंटघर में होगा भव्य रूप से पतंग महोत्सव

namanchhattisgarh

सुगमता पूर्ण मतदान के लिए गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्रदान करें: कलेक्टर

namanchhattisgarh

192 नग प्रतिबंधित कैप्सूल एवम 15 नग नशीली इंजेक्शन जप्त 1 आरोपी गिरफ्तार

namanchhattisgarh

Leave a Comment