November 29, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsअपराधछत्तीसगढ़

192 नग प्रतिबंधित कैप्सूल एवम 15 नग नशीली इंजेक्शन जप्त 1 आरोपी गिरफ्तार

Share

कोरबा |  पुलिस अधीक्षक कोरबा  संतोष सिंह के निर्देश पर कोरबा जिले में ऑपरेशन निजात अभियान चलाने की तैयारी जोर-शोर से शुरू हो गई है । अभियान के अंतर्गत जिले के सभी मेडिकल स्टोर संचालकों का मीटिंग लेकर प्रतिबंधित एवं नशीली दवाओं की बिक्री न करने की समझाइश दी गई है , एवं बैनर पोस्टर के माध्यम से नशे से होने वाले नुकसान के संबंध में जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है । साथ ही अवैध नशे के कारोबार में लगे अपराधियों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है ।
पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह से मिले निर्देश के अनुपालन में पुलिस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अभिषेक वर्मा के नेतृत्व एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा  योगेश साहू के पर्यवेक्षण में कोरबा जिले में अवैध नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है । इसी तारतम्य में रामपुर पुलिस चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक कृष्णा साहू को सूचना मिला की पोड़ीबहार निवासी चेतन कश्यप अपने घर में भारी मात्रा में नशीली टेबलेट एवं इंजेक्शन रखकर बिक्री कर रहा है , सूचना पर चेतन कश्यप के घर पर जाकर दबिश दी गई , जिसके पास से 18 स्ट्रिप में स्पास्मो प्रॉक्सीवोन नामक टेबलेट कुल 144 नग , 6 स्ट्रिप में पाइवोन स्पास प्लस 48 नग कुल 192 नग टेबलेट एवं पेंटाजोसिन इंजेक्शन 15 नग बरामद हुआ , जिसे विधिवत कार्यवाही कर धारा 22 बी एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।


Share

Related posts

कलेक्टर ने ली जिला स्तरीय पर्यवेक्षण समिति की बैठक

namanchhattisgarh

मुख्यमंत्री ने किया मुख्यमंत्री मितान योजना का वर्चुअल शुभारंभ

बालको ने विश्व पर्यावरण दिवस पर लिया हरित भविष्य का संकल्प

namanchhattisgarh

Leave a Comment