February 23, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

मितानिनों ने जताया मुख्यमंत्री के प्रति आभार

Share

कोरबा 11 जुलाई 2023/राज्य शासन द्वारा लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में सहयोग प्रदान करने वाली मितानिनों को पूर्व में दी जा रही प्रोत्साहन राशि के अतिरिक्त मितानिन कल्याण निधि योजना अंतर्गत राशि में 01 अप्रेल 2023 से मानदेय में 2200 (दो हजार दो सौ ) रूपए की वृद्धि पर जिले के मितानिनों ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया है। पूर्व विधायक श्री श्याम लाल कंवर एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ मितानिनों ने कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा एवं जिला पंचायत सीईओ से भेंट कर अपनी खुशी प्रकट की। इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि मितानिनों द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान की जाती है। मितानिनों के योगदान की जितनी प्रशंसा की जाए उतना ही कम है।
क्रमांक 296


Share

Related posts

आंगनबाड़ी के रिक्त पदों पर भर्ती: प्राप्त आवेदनों पर दावा आपत्ति सात अक्टूबर तक आमंत्रित

namanchhattisgarh

कृषि विभाग अंतर्गत डब्ल्यूडीटी के रिक्त पदों पर संविदा भर्ती हेतु पात्र-अपात्र सूची जारी

namanchhattisgarh

राज्य स्तरीय रामायण मण्डली प्रतियोगिता का होगा आयोजन,

namanchhattisgarh

Leave a Comment