13.2 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

कृषि विभाग अंतर्गत डब्ल्यूडीटी के रिक्त पदों पर संविदा भर्ती हेतु पात्र-अपात्र सूची जारी

Share

कोरबा 10 अगस्त 2023/ कार्यालय उपसंचालक कृषि सह परियोजना प्रबंधक प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना कृषि विभाग कोरबा अंतर्गत रिक्त पदों पर संविदा नियुक्ति हेतु आवेदन मंगाए गए थे। जिसके अंतर्गत डब्ल्यूडीटी सदस्य यांत्रिकी केे कुल 01 पद एवं डब्ल्यूडीटी सदस्य- आजीविका के कुल 01 पद शामिल हैं। उपसंचालक कृषि ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि प्राप्त आवेदनों के प्रथम स्क्रूटनी पश्चात पात्र-अपात्र आवेदन पत्रों की सूची जारी की गई है, जिसे जिले के वेबसाइट www.korba.gov.in मे अवलोकन हेतु अपलोड किया गया है।
उन्होंने बताया कि जारी पात्र-अपात्र सूची के संबंध मे आवेदनकर्ताओं से 17 अगस्त तक दावा-आपत्ति मंगाया गया है। जारी सूची में आपत्ति होने की स्थिति में आवेदक अपना दावा-आपत्ति 17.अगस्त 2023 शाम 05 बजे तक कार्यालय उप संचालक कृषि विभाग मे स्वयं उपस्थित होकर या रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। निर्धारित समयावधि पश्चात् प्राप्त दावा-आपत्ति पर किसी प्रकार का विचार नहीं किया जाएगा।
स.क्र. 405/


Share

Related posts

निजी एवं सहकारी विक्रेता ‘पास मशीन’ के द्वारा ही उर्वरक का विक्रय करें : कृषि विभाग

namanchhattisgarh

महापौर ने वार्ड क्र. 30 एवं 31 का भ्रमण कर जानी समस्या, साफ-सफाई कार्यो का लिया जायजा

namanchhattisgarh

शांति एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से होली, ईद, गुड फ्राइडे एवं रामनवमी मनाने की अपील

namanchhattisgarh

Leave a Comment