21.6 C
New York
August 28, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

विश्वा स्वसहायता समूह की महिलाएं आदर्श गौठान अफरीद में रीपा अंतर्गत प्राकृतिक पेंट का कर रही उत्पादन

Share

जांजगीर-चांपा 19 जुलाई 2023/ राज्य शासन द्वारा गोधन से बनने वाले प्राकृतिक पेंट के गुणों को देखते हुए प्रदेश में इसके निर्माण को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके तहत जांजगीर-चांपा जिला अंतर्गत बम्हनीडीह विकासखण्ड के ग्राम अफरीद के आदर्श गौठान में महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क योजना के तहत गोबर पेंट निर्माण यूनिट की स्थापना की गई है। यह जिले का पहला प्राकृतिक पेंट निर्माण यूनिट है। इस यूनिट में विश्वा स्व सहायता समूह के द्वारा प्राकृतिक पेंट का निर्माण किया जा रहा है। यहां स्व सहायता समूह की महिलाएं प्रशिक्षण प्राप्त कर गोबर से पेंट का निर्माण कर रही हैं। यहां विभिन्न रंगों के पेंट का निर्माण कर शासकीय भवनों की भी रंगाई पुताई इस प्राकृतिक पेंट से की जा रही है।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी बम्हनीडीह ने बताया कि अब तक गौठान में स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा 6952 लीटर प्राकृतिक पेंट का निर्माण किया जा चुका है। जिसमें से 3610 लीटर पेंट विक्रय कर लगभग 10 लाख रुपए का लाभ प्राप्त कर चुके हैं। प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी, गोधन न्याय योजना के तहत गोठनों में गोबर से वर्मी कंपोस्ट के साथ-साथ अन्य उत्पादों का निर्माण महिला स्व सहायता समूह द्वारा किया जा रहा है। जिसमे से एक गौ उत्पाद गोबर से बनाई जा रही गोबर पेंट भी है।
पर्यावरण के अनुकूल है प्राकृतिक पेंट –
गोबर से निर्मित प्राकृतिक पेंट में एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल, पर्यावरण अनुकूल, प्राकृतिक ऊष्मा रोधक, किफायती एवं गंध रहित गुण पाये जाते हैं। गुणों को देखते हुये छत्तीसगढ़ शासन द्वारा समस्त शासकीय भवनों की रंगाई हेतु गोबर से प्रकृतिक पेंट के उपयोग के निर्देश दिये गए हैं। उक्त जानकारी जनसपर्क विभाग जांजगीर चांपा के द्वारा दी गई


Share

Related posts

अभ्यर्थियों के प्रवेश, नामांकन व्यवस्था हेतु कलेक्टर व एसपी ने लिया जायजा

namanchhattisgarh

बस्तर कोसा उत्पादों के देश की राजधानी दिल्ली सहित बड़े शहरों में खुलेंगे आउटलेट: केन्द्रीय सचिव श्री झा

namanchhattisgarh

कलेक्टोरेट में आयोजित जन चैपाल में अपर कलेक्टर ने सुनी आम जनों की समस्या, अधिकारियों को निराकरण के दिए निर्देश : जन चैपाल में 115 लोगों ने प्रस्तुत किए आवेदन

namanchhattisgarh

Leave a Comment