June 13, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन : विभिन्न पदों की संविदा नियुक्ति हेतु पात्र, अपात्र की सूची जारी

Share

जांजगीर-चांपा एक सितम्बर 2023/ जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत विभिन्न पदों ( सपोर्ट स्टॉफ हाउस कीपिंग, एकाउंटेट एन. यु. एच. एम., टी.बी. एच. व्ही. एन.टी.ई.पी., सेकेट्रियल असिस्टेंट एन.व्ही. बी.डी.सी.पी., अटेंडेट एन.आर.सी., क्लीनर एस. एन. पी. यु., आया बाई एस. एन.सी.यु., सेकेट्रियल असिस्टेंट आई.डी.एस.पी. और नर्सिंग ऑफिसर एन. एच. एम., आई.सी.यु.) की संविदा नियुक्ति हेतु 4 मई 2022 तक इच्छुक पात्र उम्मीदवारों से निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला जांजगीर चांपा छ.ग. के नाम से रजिस्टर्ड डॉक के माध्यम से आमंत्रित किया गया था। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि प्राप्त सभी आवेदनों को चयन समिति के अनुमोदन उपरांत पात्र, अपात्र की सूची जारी किया गया है। उक्त जारी पात्र, अपात्र सूची में किसी भी अभ्यर्थी को दावा-आपत्ति करना हो तो निर्धारित प्रपत्र में तैयार कर 11 सितम्बर 2023 को शाम 05 बजे तक सीधे कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जांजगीर-चांपा में उपस्थित होकर अपना दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। अन्य माध्यम से भेजे गये दावा आपत्ति तथा निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात प्राप्त दावा-आपत्ति मान्य नहीं किया जायेगा। सूची का अवलोकन जिले के वेबसाईट https://janjgir-champa.gov.in/ पर कर सकते हैं। उक्त जानकारी जिला जनसंपर्क विभाग जांजगीर चांपा के द्वारा प्रदान कि गई है


Share

Related posts

28 जनवरी को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

namanchhattisgarh

निगम क्षेत्र की हटरी खोलने में मंगलवार के प्रतिबंध को किया गया शिथिल

namanchhattisgarh

जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक 05 सितंबर को

namanchhattisgarh

Leave a Comment