-1.6 C
New York
February 24, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री की घोषणा के एक महीने में ही शासकीय जाज्वल्यदेव नवीन कन्या महाविद्यालय के लिए 60 लाख रुपए स्वीकृत

Share

जांजगीर-चांपा 06 सितम्बर 2023/ भेंट मुलाकात युवाओं के साथ बिलासपुर में पिछले महीने की पहली तारीख को मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के समक्ष जांजगीर के शासकीय जाज्वल्यदेव नवीन कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने अतिरिक्त कक्ष की माँग की थी। मुख्यमंत्री ने इसकी तुरंत घोषणा भी कर दी थी। इस पर तेजी से काम हुआ है और मुख्यमंत्री की घोषणा पर त्वरित अमल करते हुए कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने महाविद्यालय में 4 अतिरिक्त कक्ष के लिए 60 लाख 3 हजार रुपए स्वीकृत किये हैं। अब अतिरिक्त कक्षों का निर्माण तेजी से आरंभ हो सकेगा।
मुख्यमंत्री की घोषणा पर इतनी तेजी से कार्यान्वयन होने पर छात्राएं बेहद खुश हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को इसके लिए धन्यवाद दिया है। छात्राओं ने बताया कि अतिरिक्त कक्षों की जरूरत थी। मुख्यमंत्री के भेंट मुलाकात युवाओं के साथ कार्यक्रम के बारे में जब छात्राओं को पता चला और जब हमने दूसरे संभागों में हुए भेंट मुलाकात कार्यक्रमों में छात्र हित में मुख्यमंत्री द्वारा लिये गये त्वरित निर्णयों के बारे में सुना तो हमें भी लगा कि हमारे संभाग में जब भेंट मुलाकात कार्यक्रम युवाओं के साथ होगा तो हम भी अपनी बात रखेंगे। इतना अच्छा कार्यक्रम हुआ। हमारे साथियों ने भी अपनी बात रखी और उन्हें मौका मिला। मुख्यमंत्री जी ने बहुत संवेदनशीलता से हमारी बात सुनी। हमें लगा कि हमारी दिक्कत देर सबेर दूर हो जाएगी। फिर जब इस बात की जानकारी मिली कि मुख्यमंत्री जी की घोषणा पर अमल करते हुए राशि स्वीकृत हो गई है तो यह बहुत खुशी की बात है। छात्राओं ने बताया कि भेंट मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने पीजी छात्रों की जरूरतों के मुताबिक भी अनेक निर्णय लिये हैं। नये कोर्स आरंभ होने का लाभ भी छात्र-छात्राओं को मिलेगा। उक्त जानकारी जिला जनसंपर्क विभाग जांजगीर चांपा के द्वारा प्रदान कि गई है


Share

Related posts

जल जीवन मिशन के कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में करे पूर्णः कलेक्टर

namanchhattisgarh

जिला चेम्बर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज विशेष कैंप लगभग 200 आमजनों ने डोज लगाये

namanchhattisgarh

स्वच्छता दीदीयों द्वारा सभी वार्डों में जाकर किया जाता है डोर टू डोर कचरा कलेक्शन

namanchhattisgarh

Leave a Comment