13.2 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

कलेक्टर ने किया ग्राम खोखरा, धाराशिव और मेंहदा में किया गिरदावरी कार्य का निरीक्षण

Share

जांजगीर-चांपा 6 सितंबर 2023/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज विकासखंड नवागढ़ के ग्राम खोखरा, धाराशिव और मेंहदा में गिरदावरी कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने बुवाई का क्षेत्रफल, कुल रकबा और लगाए गए फसल की जानकारी ली तथा नक्शा खसरा का अवलोकन किया।
कलेक्टर ने कहा कि गिरदावरी शासन का महत्वपूर्ण कार्य है, इसे प्राथमिकता से करें। उन्होंने ने कहा कि धान के फसल का प्रकार का विवरण गिरदावरी में प्रविष्ट करे। उन्होंने जहां पऱती भूमि है या शासकीय भूमि, डाइवर्टेड भूमि, आबादी भूमि है उनमें फसल प्रविष्टि न हो साथ ही वन विभाग द्वारा वन संपदा योजना अंतर्गत लगाए गए वृक्षों की प्रविष्टि भी गिरदावरी में हो यह सुनिश्चित करे। गिरदावरी कार्य को समय पर पूर्ण करे और फ़ील्ड में जाकर गिरदावरी करे। प्राकृतिक रूप से लगे वृक्षों की भी प्रविष्टि खसरे में करने के निर्देश दिए। उन्होंने गिरदावरी कार्य के साथ साथ मौके पर नक्शा बटांकन जैसे कार्य भी किए जाने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने कहा कि शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी तथा राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत रकबा के आधार पर किसानों को लाभ दिया जाता है। इसके लिए वास्तविक कृषक, उनके सही रकबा एवं उसमें लगाई गई फसल का सत्यापन होना अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर एसडीएम जांजगीर श्री ज्ञानेन्द्र सिंह, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक सहित राजस्व अमला उपस्थित थे। उक्त जानकारी जिला जनसंपर्क विभाग जांजगीर चांपा के द्वारा प्रदान कि गई है


Share

Related posts

तीन दिवसीय जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओपलंपिक का हुआ शुभारंभ

namanchhattisgarh

बालको का ऊर्जा संरक्षण की दिशा में कदम सराहनीय : बालको ने वित्तीय वर्ष में 22085 गीगा जूल ऊर्जा संरक्षित की

namanchhattisgarh

कलेक्टर ने निर्माणाधीन तहसील कार्यालय भवन जांजगीर का किया निरीक्षण

namanchhattisgarh

Leave a Comment