February 23, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

निगम के सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी कार्यालय पहुंचकर कराएं जीवित प्रमाण पत्र को अपडेट

Share

कोरबा 26 सितम्बर 2023 – नगरीय निकाय के सेवानिवृत्त अधिकारियों/कर्मचारियों (पेंशनरों) का जीवित प्रमाण-पत्र प्रत्येक वर्ष माह नवम्बर में संचालनालय भेजा जाना अनिवार्य है। जीवित प्रमाण-पत्र प्राप्त नहीं होने पर संबंधित को पेंशन का भुगतान नहीं किया जावेगा।
संचालनालय, नगरीय प्रशासन एवं विकास, रायपुर के पत्र क्र./तीन/ पेंशन/2023/3712 दिनांक 15 सितम्बर 2023 के परिपालन में नगरीय निकायों के पेंशनरों का जीवित प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से सत्यापन कराया जाकर पेंशनरों की सूची 31 अक्टूबर 2023 तक अनिवार्य रूप से संचालनालय को भेजने का निर्देश प्राप्त हुआ है।
नगर पालिक निगम, कोरबा के समस्त पेंशनरों को सूचित किया जाता है कि आप जीवित प्रमाण पत्र के प्रारूप को पूर्ण रूप से भरकर एवं आपके व्यक्तिगत बैंकखाता कोे शाखा प्रबंधक से प्रमाणीकरण कराकर 15 अक्टूबर 2023 तक अनिवार्य रूप से नगर पालिक निगम, कोरबा के स्थापना शाखा के पेंशन विभाग में जमा करना सुनिश्चित करें।


Share

Related posts

महाराज अग्रसेन जयंती के अवसर पर प्रतियोगिता महाकुंभ का हुआ आगाज

namanchhattisgarh

आमजनों को लोकतंत्र के महापर्व में भाग लेने व मतदान कर जिम्मेदार नागरिक बनने का किया जा रहा आग्रह

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन अब 15 फरवरी तक

namanchhattisgarh

Leave a Comment