13.2 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन अब 15 फरवरी तक

Share

कोरबा 08 फरवरी 2023/जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन अब 15 फरवरी 2023 तक किया जा सकेगा। चयन परीक्षा 29 अप्रेल को आयोजित होगी।
जवाहर नवोदय विद्यालय सलोरा जिला कोरबा के प्राचार्य ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 29 अप्रेल को सुबह 11ः30 बजे से दोपहर 01ः30 बजे तक होगी। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट www.navodaya.gov.in पर निःशुल्क भरे जा सकते हैं। कोरबा जिले में मान्यता प्राप्त विद्यालय में सत्र 2022-23 में कक्षा पांचवी में पूर्ण सत्र अध्ययनरत् व कक्षा तीसरी व चैथी पूर्ण शैक्षणिक वर्ष मान्यता प्राप्त विद्यालय से अध्ययन किए हुए विद्यार्थी चयन परीक्षा के लिए पात्र होंगे। अभ्यर्थी को कोरबा जिला का वास्तविक निवासी होना चाहिए। ऐसे अभ्यर्थी कोरबा जिले के लिए कक्षा छठवीं के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। अभ्यर्थी की जन्मतिथि 01 मई 2011 से 30 अप्रेल 2013 के मध्य होना चाहिए। एक अभ्यर्थी को केवल एक बार जेएनव्हीएसटी के लिए आवेदन करने की अनुमति है। विस्तृत जानकारी के लिए नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट का अवलोकन किया जा सकता है।
क्रमांक 909/


Share

Related posts

डायल 112 के चालक एवं ERV स्टाफ को पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित

namanchhattisgarh

हसदेव बॅराज के बाढ़ क्षेत्र में बाढ़ के नुकसान से बचने जल प्रबंध संभाग ने जारी की सूचना

namanchhattisgarh

जिले में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर 19 अगस्त शुष्क दिवस घोषित, मदिरा दुकाने रहेंगी बंद

namanchhattisgarh

Leave a Comment