February 23, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

सर्वेश्वरी समूह का स्थापना दिवस धूमधाम से संपन्न

Share

बालकोनगर, 27 सितंबर। बालकोनगर स्थित अवधूत भगवान राम सेवाश्रम में सर्वेश्वरी समूह का स्थापना दिवस धूमधाम से संपन्न हुआ। समूह के 19 सूत्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत बालकोनगर के विभिन्न धार्मिक स्थलों को झाड़ू वितरित किए गए। समूह सदस्यों ने प्रभात फेरी निकाली। सदस्यों की उपस्थिति में समूह का ध्वज फहराया। सफल योनी पाठ किया गया।

इस अवसर पर बालकोनगर समूह के शाखा मंत्री श्री संतोष शांडिल्य ने बताया कि श्री सर्वेश्वरी समूह द्वारा देष भर में जरूरतमंदों के लिए विषिष्ट सेवा कार्य संपन्न किए जाते हैं। परस्पर सहयोग और सद्भावना से पूज्य अघोरेश्वर के मानव एवं राष्ट्र सेवा के संकल्प को समूह के सदस्य निरंतर आगे बढ़ाने में योगदान दे रहे हैं। दूसरों के लिए जीने में ही जीवन की सार्थकता है। सर्वेश्वरी समूह की स्थापना जरूरतमंदों की सेवा के लिए हुई है। पूरी दुनिया को एक परिवार के रूप में देखना ही समूह का उद्देश्य है। श्री शांडिल्य,  अशोक सिंह,  सत्येंद्र दुबे,  गुलाब,  राधेष्याम कुंभकार,  आर.पी. सूर्यवंषी, श्रीमती हेमलता शांडिल्य, श्रीमती अलका सिंह, श्रीमती प्रभावती तिवारी, श्रीमती रूक्मिणी देवी ने आयोजन में उत्कृष्ट योगदान दिया।


Share

Related posts

गणतंत्र दिवस की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर ने सीएसईबी ग्राउंड का किया निरीक्षण

namanchhattisgarh

जिले में 14 अगस्त को होगा स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन

namanchhattisgarh

व्यापमं द्वारा पीएटी एवं पीव्हीपीटी प्रवेश परीक्षा 09 जून को

namanchhattisgarh

Leave a Comment