24.4 C
New York
October 14, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

गणतंत्र दिवस की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर ने सीएसईबी ग्राउंड का किया निरीक्षण

Share

कोरबा 22 जनवरी 2026/ कलेक्टर  कुणाल दुदावत एवं पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी ने आज गणतंत्र दिवस की तैयारियों के संबंध में सीएसईबी ग्राउंड का निरीक्षण किया। उन्होंने मंच व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, गाड़ियों की पार्किंग, झांकी के एंट्री-एक्जिट प्लान एवं सुरक्षा व्यवस्था के बारे में चर्चा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी तैयारियों को समय सीमा में पूर्ण करने के भी निर्देश दिए। 24 जनवरी को गणतंत्र दिवस के संबंध में अंतिम रिहर्सल किया जाएगा। कलेक्टर ने निगमायुक्त श्री आशुतोष पांडेय को आयोजन स्थल पर मंच निर्माण सहित अन्य व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल, अपर आयुक्त श्री विनय मिश्रा, एसडीएम कोरबा श्री सरोज महिलांगे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
परेड में सीआईएसएफ, पुलिस, नगर सेना एवं एनसीसी, स्काउट गाइड की टुकड़ियां भाग लेंगे। समारोह सुबह नौ बजे शुरू होगा। समारोह के मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री के छत्तीसगढ़ वासियों के लिए प्रेषित संदेश का वाचन किया जाएगा। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों, डॉक्टरों, पुलिस कर्मियों एवं स्वास्थ्य कर्मियो सहित विभिन्न विभागों को सम्मानित किया जाएगा। जिला स्तर पर आयोजित गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में विभिन्न विभागीय योजनाओं की चलित झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा।
गणतंत्र दिवस पर सभी शासकीय एवं सार्वजनिक भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी शासकीय एवं सार्वजनिक भवनों तथा राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों पर रोशनी की जाएगी। जनपद कार्यालयों में जनपद अध्यक्ष एवं नगरीय निकायों में नगरीय निकाय के महापौर या अध्यक्षों द्वारा ध्वजारोहरण किया जाएगा।
क्रमांक 1375


Share

Related posts

बेमौसम बारिश से फसल एवं जन-धन क्षति का सर्वे कर प्रभावितों को मुआवजा करें प्रदान: कलेक्टर

namanchhattisgarh

लगभग 36 हजार रूपये के लोहे के साथ आरोपी गिरफ्तार

namanchhattisgarh

कक्षा बारहवीं हिन्दी विषय का परीक्षा सम्पन्न, 98 प्रतिशत परीक्षार्थी उपस्थित

namanchhattisgarh

Leave a Comment