February 23, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

अवैध रेत उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर हुई कार्यवाही

Share

कोरबा 03 नवंबर 2023/ कलेक्टर श्री सौरभ कुमार के निर्देशन में जिले में खनिज विभाग द्वारा गौण खनिज आधारित क्षेत्रों से रेत के अवैध परिवहन, उत्खनन एवं भंडारण पर निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इस हेतु जिले के नगरीय निकाय सहित ग्रामीण क्षेत्रों पर खनिज अमलो की तैनाती कर नियमित कार्यवाही की जा रही है। खनिज अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार गौण खनिज रेत की रायल्टी की चोरी की रोकथाम हेतु विभाग के अमला द्वारा कसरेंगा, कटघोरा, उरगा, कुसमुंडा, कुरुडीह, भैंसामुंडा, बरमपुर, ईमलीडुग्गु, भिलाईखुर्द, भैंसमा, अकलतरा आदि स्थानों से अक्टूबर 2023 माह में 36 प्रकरण दर्ज किया गया है। जिसके अंतर्गत गौण खनिज रेत के 29 प्रकरण दर्ज कर कुल 3 लाख 85 हजार 324 रुपए अर्थदंड वसूल किया गया है एवं शेष प्रकरणों में कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। उक्त प्रकरणों में वाहनों को जब्त कर छत्तीसगढ़ गौण खनिज के विभिन्न अधिनियमों अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।
स. क्र. 679


Share

Related posts

फिल्म गंगाजल के सुंदर यादव का इमोशनल मैसेज: यशपाल बोले-जात-पात राजनीतिक विवाद भूलकर मनाएं त्योहार; घर से दूर हूं, कल्पनाओं में रंग उड़ा रहा हूं

cradmin

महिलाओं को आर्थिक गतिविधियों से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा मंे करें काम: केन्द्रीय मंत्री श्री सिंह

namanchhattisgarh

नहर के मजबूतीकरण का कार्य प्रगति पर,किसी तरह की जनहानि नहीं

namanchhattisgarh

Leave a Comment