17.6 C
New York
October 13, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

नया होण्डा साईन, सीसी मोटर सायकल, नया होण्डा एक्टिवा स्कूटी की गई जप्ती

Share

कोरबा |  पुलिस अधीक्षक  कोरबा जितेंद्र शुक्ला द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर अवैध गतिविधियों पर रोकने हेतु दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन दिए गए थे जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रॉबिंसन गुड़िया के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी कुसमुंडा कृष्ण कुमार वर्मा के नेतृत्व में दिनांक 02.11.2023 को शाम वाहन चेकिंग के दौरान कुचेना कुसमुण्डा क्षेत्र में 04 नग नया होण्डा साईन 125 सीसी मोटर सायकल, 04 नग नया होण्डा साईन 100 सीसी मोटर सायकल, 05 नग नया होण्डा एक्टिवा स्कूटी मिला किमत लगभग 13,00,000 रुपये है जो लावारिस हालत में मिला है उक्त मोटर सायकल चोरी का माल होने के संदेह पर मौके पर धारा 102 जा.फौ. में जप्त कर कब्जा पुलिस लिया है। जप्त शुदा 04 नग नया होण्डा साईन 125 सीसी मोटर सायकल, 04 नग नया होण्डा साईन 100 सीसी मोटर सायकल, 05 नग नया होण्डा एक्टिवा स्कूटी किमत लगभग 13,00,000 रुपये है को इश्तगासा क्रमांक 10/2023 धारा 102 जा. फौ. कायम कर विवेचना में लिया गया।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक कृष्ण कुमार वर्मा, स.उ.नि. संतराम सिन्हा, प्रधान आरक्षक, आरक्षक 828 जशपाल सिंह, आरक्षक 165 सुरेश कैवर्त, आरक्षक 305 मदन जायसवाल, आरक्षक 819 पुष्पेन्द्र साहू, आरक्षक 716 खगेश्वर साहू की भूमिका रही।


Share

Related posts

24 अप्रैल को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

namanchhattisgarh

सभ्य समाज में नशे का कोई स्थान नहीं…….

namanchhattisgarh

राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना अंतर्गत बैगा और गुनिया का भी पंजीयन करने दिये निर्देश

namanchhattisgarh

Leave a Comment