February 23, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

परियोजना प्रमुख राजीव खन्ना ने संभाला एनटीपीसी कोरबा का कार्यभार

Share

कोरबा | एनटीपीसी कोरबा के महाप्रबंधक  राजीव खन्ना ने 24 मई 2024 से परियोजना प्रमुख के रूप में कोरबा सुपर थर्मल पावर स्टेशन का कार्यभार संभाला।
राजीव खन्ना (मुख्य महाप्रबंधक) ने 1988 में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से बीएससी इंजीनियरिंग (इलेक्ट्रिकल एवं टेलीकम्यूनिकेशन) की डिग्री प्राप्त करने के बाद, वह उसी साल में एनटीपीसी के साथ एक्सेक्यूटिव ट्रेनी (ET) के रूप में अपनी यात्रा शुरू की और एनटीपीसी के साथ उनका 36 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने दादरी- एनसीपीपी, सीसी-ईओसी, खरगोन, कनिहा, रायपुर, एन्नोर और बरौनी जैसी अन्य एनटीपीसी संयंत्रों में अपनी सेवाएँ दी हैं। उन्होंने एनटीपीसी के कॉरपोरेट सेंटर और शेयर्ड सर्विस ग्रुप में भी काम किया है।
उनके पास ईंधन प्रबंधन, प्रचालन, अनुरक्षण, सी&आई आदि बिजली संयंत्र के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने का अनुभव है।
उन्होंने मैनेजमेंट  की डिग्री भी प्राप्त किया है।  राजीव खन्ना ने अपने व्यापक और ज्वलंत ज्ञान और अनुभव से कंपनी में योगदान दिया है। अब एनटीपीसी कोरबा के परियोजना प्रमुख के रूप में, उनका लक्ष्य कंपनी के आंतरिक और बाहरी हितधारकों की आशाओं और आकांक्षाओं को पूरे करने का उद्देश्य है।


Share

Related posts

सीईओ विश्वदीप ने पीएम जनमन योजना से लाभान्वित करने विशेष पिछड़ी जनजाति के समाज प्रमुखों की ली बैठक

namanchhattisgarh

एसईसीएल के क्वाटरों में लगे एल्मुनियम दरवाजा जाली को चोरी करने वाले आरोपी गिर

namanchhattisgarh

एनटीपीसी कोरबा में राजभाषा हिन्दी के प्रचार-प्रसार के लिए हिन्दी पखवाड़ा 2022 के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

namanchhattisgarh

Leave a Comment