November 28, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

मलगांव के भू-विस्थापितों की मुआवजा संबंधी समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश

Share

कोरबा 27 मई 2024/ एसईसीएल दीपका परियोजना अंतर्गत ग्राम मलगांव के कुछ भू-विस्थापितों द्वारा अधिग्रहित भूमि के विरूद्ध कम मुआवजा दिए जाने की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने एसईसीएल प्रबंधन सहित एसडीएम कटघोरा को जांच कर समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर कक्ष में बैठक लेते हुए श्री वसंत ने ग्रामीणों द्वारा दिए गये आवेदन पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने एसईसीएल प्रबंधन के अधिकारियों की उपस्थिति में नियमानुसार आवेदनों को पारदर्शी तरीके से वास्तविक अधिग्रहित भूमि का नाप-जोख कर मूल्यांकन करने और मुआवजा प्रकरण तैयार करने के निर्देश एसडीएम और एसईसीएल प्रबंधन को दिए। अपात्र व्यक्तियों को अधिक मुआवजा प्रदान करने पर वैधानिक एवं वसूली की कार्यवाही की जायेगी। बैठक में खदान में कोयला उत्खनन कार्य को प्रभावित करने वाले अवांछित लोगों के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही के भी निर्देश दिए गये। इस दौरान एसईसीएल दीपका एरिया के महाप्रबंधक श्री अमित सक्सेना, अपर कलेक्टर श्री दिनेश कुमार नाग, एडीशनल एसपी श्री यूबीएस चौहान, एसडीएम कटघोरा श्री सरोज महिलांगे उपस्थित थे।
स. क्र. 170


Share

Related posts

प्रीबीएड और प्रीडीएलएड प्रवेश परीक्षा 12 जून को कोरबा शहर में कुल 20 परीक्षा केंद्रों में 10 हजार 511 परीक्षार्थी होंगे शामिल

namanchhattisgarh

खरीफ फसल की सुरक्षा के लिए इस वर्ष भी प्रदेश में चलाया जाएगा रोका-छेका अभियान

namanchhattisgarh

बाल विवाह की रोकथाम में सहयोग हेतु अपील

namanchhattisgarh

Leave a Comment