February 23, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले 02 मृतकों के परिजनों के लिए स्वीकृत की गई सहायता राशि

Share

कोरबा 06 जून 2024/ जिला प्रशासन द्वारा प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले 02 मृतकों के परिजनों के लिए चार-चार लाख रुपए की क्षतिपूर्ति सहायता राशि स्वीकृत की है। संबंधित अनुविभागीय अधिकारियों के प्रतिवेदन पश्चात राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत मृतकों के परिजनों को क्षतिपूर्ति के रूप में 02 प्रकरणों में कुल 08 लाख रुपए की सहयोग राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। उक्त प्रकरणों में कटघोरा के स्याहीमुड़ी निवासी कोमल मझवार की आकाषीय बिजली (गाज) गिरने से मृत्यु हो गई थी। इस प्रकरण में मृतक की पत्नी जानकी मझवार को 04 लाख रूपए की आर्थिक सहायता की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसी प्रकार कोरबा के पाढ़ीमार, बालकोनगर निवासी षिवप्रसाद रोहिदास के तालाब के पानी में डूबने से मृत्यु हो गई थी। उक्त प्रकरण में मृतक की पत्नी सुख बाई को 04 लाख रूपए की आर्थिक सहायता की स्वीकृति प्रदान की गई है।
क्रमांक 207


Share

Related posts

बारिश के बीच हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

namanchhattisgarh

कोटपा अधिनियम के तहत मानिकपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में की गई कार्यवाही

namanchhattisgarh

कलेक्टर ने भू-अर्जन के लंबित प्रकरणों को निराकरण के दिए निर्देश

namanchhattisgarh

Leave a Comment