13.6 C
New York
October 13, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

पीएटी एवं पीव्हीपीटी प्रवेश परीक्षा के सफल आयोजन हेतु उड़नदस्ता नियुक्त

Share

कोरबा 06 जून 2024/ व्यापमं द्वारा आयोजित पीएटी एवं पीव्हीपीटी प्रवेश परीक्षा 09 जून 2024 दिन रविवार को पूर्वान्ह 09 से 12.15 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा केंद्रों के आकस्मिक निरीक्षण हेतु उड़नदस्ता दल नियुक्ति की गई है, जिसके अंतर्गत कृषि विस्तार अधिकारी श्री पी. एल. मिरेन्द्र, व्याख्याता उच्चतर माध्यमिक शाला कुदुरमाल श्री टी. डी. टोण्डे तथा व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली श्रीमती तुलिका देवांगन को उड़नदस्ता नियुक्त किया गया है। ब्रिफिंग हेतु 07 जून दोपहर 12 बजे शासकीय पीजी कॉलेज कोरबा में बैठक का आयोजन किया गया है, जिसमें उड़नदस्ता दलों की उपस्थिति अनिवार्य होगी।
उक्त परीक्षा के लिए कलेक्टर कार्यालय कोरबा के कक्ष क्रमांक 06 वरिष्ठ लिपिक या परीक्षा शाखा में अस्थायी कंट्रोल रूम स्थापित कर अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी परीक्षा दिवस को प्रातः 9 बजे से परीक्षा समाप्ति तक के लिए लगाई गई है। जिसके अंतर्गत सहायक ग्रेड-02 श्री कृष्ण गोपाल कंवर जिला कार्यालय कोरबा तथा भृत्य श्री शीलू ठाकुर जिला कार्यालय कोरबा की ड्यूटी निर्धारित की गई है।
क्रमांक 206


Share

Related posts

अवैध विज्ञापन होर्डिंग पर निगम करेगा कड़ी कार्यवाही

namanchhattisgarh

प्रतिबंधित प्लास्टिक पर निगम अमले की कार्यवाही जारी

namanchhattisgarh

आमनागरिकों की स्वास्थ्य सुविधाओं से किसी भी तरह का समझौता नहीं होगा: स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल

namanchhattisgarh

Leave a Comment