21.2 C
New York
August 28, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

जिला चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज साधारण सभा की  बैठक 27 को चेंबर भवन में  सम्पन्न हुई

Share

कोरबा | जिला चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज, कोरबा के साधारण सभा की वार्षिक बैठक 27 मई 2025 को चेंबर भवन में पूर्व अध्यक्ष रामसिंह अग्रवाल की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। इस बैठक में मुख्य रूप से वर्तमान कार्यकारिणी के कार्यों एवम नयी कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा की गई।

सर्वप्रथम चर्चा प्रारम्भ करते हुए पूर्व महामंत्री मोहम्मद यूनुस मेमन के आग्रह पर वर्तमान अध्यक्ष योगेश जैन ने अपने कार्यकाल से संबंधित विवरण प्रस्तुत किए। उन्होंने बताया कि चेम्बर भवन के रख रखाव एवम नवीनीकरण के कार्य किए गए हैं। चेम्बर से नए आजीवन सदस्य जोड़ने के साथ ही समय समय पर व्यापारियों के लिए अनेक सेमिनार एवम बैठकों का आयोजन हुआ जिसमें पदाधिकारियों एवम सदस्यों ने भाग लिया। परंतु उन्होंने स्वतंत्रता दिवस एवं गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्वों पर व्यापारियों की कम उपस्थिति को लेकर चिंता व्यक्त की। इसी बात पर मोहम्मद यूनुस मेमन ने भी अपने अनुभव बताते हुए सभी से आग्रह किया कि भविष्य में राष्ट्रीय पर्वों पर अधिक संख्या में उपस्थित होकर व्यापारी एकता का परिचय दें। संरक्षक एवम पूर्व अध्यक्ष रामसिंह अग्रवाल ने कहा कि चेम्बर के 3000 सदस्य यदि चाहें तो अपनी शक्ति से असंभव कार्यों को भी सम्भव बना सकते हैं। कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश रामानी ने अपने कार्यकाल में हुए आय व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया और सभी को उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया। महामंत्री विनोद अग्रवाल ने बैठक में उपस्थित हुए सभी सदस्यों एवम अतिथियों का आभार व्यक्त किया। अध्यक्ष योगेश जैन ने आगामी चुनाव हेतु सी ए अखिलेश अग्रवाल को मुख्य चुनाव अधिकारी चुने जाने की घोषणा की और सभी लोगों से सहयोग की अपेक्षा की। सीए अखिलेश अग्रवाल ने कहा कि अन्य चुनाव अधिकारियों से चर्चा के उपरांत 45 दिनों के अंदर चुनाव संबंधी घोषणा कर दी जाएगी।
बैठक में अध्यक्ष योगेश जैन, महामंत्री विनोद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष ओमी रमानी, संरक्षक रामसिंह अग्रवाल, पूर्व महामंत्री युनुस मेमन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आर पी तिवारी, राजेन्द्र अग्रवाल, नरेंद्र अग्रवाल, उपाध्यक्ष पारस जैन, नरेश अग्रवाल, गज्जू अग्रवाल, रामकिशन अग्रवाल, अशोक चावलानी, विनोद कुमार सिन्हा, राजेंद्र जायसवाल, कन्हैया कलवानी, दिनेश भाई पटेल, सीए अखिलेश अग्रवाल, सीए अभिषेक अग्रवाल, आशीष टमकोरिया, राजु चावलानी, आलोक अग्रवाल, इं राज अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, राजेन्द्र डागा, अंकित सावलानी, आनंद रैकवार , आयुष अग्रवाल, दिनु राठौर, प्रकाश जैन, एडवोकेट राजकुमार मोदी, संतोष अग्रवाल, सत्येन्द्र पुरी, विक्रम अग्रवाल, गगन गोयल, मोहन अग्रवाल, सतविंदर सिंह बग्गा, श्याम कलवानी, संतोष जैन, विजय पारख आदि व्यापारी गण उपस्थित रहे।


Share

Related posts

72 किसान परिवारों को चाय की खेती से मिला रोजगार

namanchhattisgarh

होली पर्व के मद्देनज़र कोरबा पुलिस द्वारा एडवाइजरी पंपलेट जारी

namanchhattisgarh

बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं के तहत शालाओं में बच्चों के सर्वोत्तम सुरक्षा हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

namanchhattisgarh

Leave a Comment