February 23, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

कमिश्नर ने माध्यमिक शाला चैतमा व आंगनबाड़ी केंद्र कसनिया का किया निरीक्षण

Share

कोरबा 02 जनवरी 2026/ बिलासपुर संभाग आयुक्त श्री सुनील जैन ने जिले के एकदिवसीय प्रवास के दौरान पाली विकासखण्ड के माध्यमिक शाला चैतमा एवं कटघोरा के आंगनबाड़ी केंद्र कसनिया का निरीक्षण कर बच्चों की दर्ज संख्या और उपस्थिति की जानकारी ली।
माध्यमिक विद्यालय चैतमा  का निरीक्षण के दौरान कमिश्नर श्री जैन ने शिक्षकों से बच्चों की पढ़ाई, पाठ्यक्रम की प्रगति और अर्धवार्षिक परीक्षा की तैयारी की जानकारी ली। उन्होंने पाठ्यक्रम संचालन और शैक्षणिक गुणवत्ता को अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी प्रदान किए।
इसी प्रकार आंगनबाड़ी केंद्र कसनिया निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने केंद्र में बच्चों की दर्ज संख्या एवं उपस्थिति का आंकलन किया। उन्होंने आंगनबाड़ी कर्मचारियों को बच्चों की नियमित उपस्थिति बढ़ाने तथा पोषण और शिक्षा कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए निर्देशित किया।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री ओंकार यादव, सम्बंधित एसडीएम  , तहसीलदार सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
क्रमांक 1238


Share

Related posts

कलेक्टर ने निगम के नियमितीकरण के 549 प्रकरणों को दी स्वीकृति, आज 278 प्रकरण स्वीकृत किए गए

namanchhattisgarh

नया होण्डा साईन, सीसी मोटर सायकल, नया होण्डा एक्टिवा स्कूटी की गई जप्ती

namanchhattisgarh

जिले में बाढ़ की स्थिति से निपटने राहत एवं बचाव हेतु कंट्रोल रूम किया गया है स्थापित : निम्न नंबरों पर करे कॉल

namanchhattisgarh

Leave a Comment