1 C
New York
February 23, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

खेलो इण्डिया ट्राईबल गेम्स का चयन ट्रायल

Share

कोरबा 05 जनवरी 2026/ भारतीय खेल प्राधिकरण के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ शासन,खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेलो इण्डिया ट्राइबल गेम्स का प्रथम संस्करण छत्तीसगढ़ राज्य में दिनांक-14 फरवरी 2026 से होना निर्धारित किया गया है। उपरोक्त आयोजन में राज्य दल की भागीदारी सुनिश्चित करने खिलाड़ियों का चयन ट्रायल दिनांक-6 से 8 जनवरी 2026 को बिलासपुर एवं रायपुर में आयोजित किया जायेगा। उक्त महत्वाकांक्षी प्रतियोगिता अनुसूचित जनजाति वर्ग के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सशक्त माध्यम है।
खेलो इण्डिया ट्राइबल गेम्स में छत्तीसगढ़ राज्य टीम(महिला एवं पुरुष) के लिये निम्न खेलों में चयन किया जाना है-एथलेटिक्स,तीरंदाजी एवं तैराकी का चयन ट्रायल स्व.बी.आर.यादव स्टेडियम, बिलासपुर में दिनांक-7 जनवरी 2026 को प्रातः 9 बजे से प्रारंभ होगा। वैटलिफ्टिंग 6 जनवरी को प्रातः 9 बजे से, कुश्ती 7 जनवरी का प्रातः 9 बजे से, एवं फुटबॉल का चयन ट्रायल 7 व 8 जनवरी को प्रातः 9 बजे से स्वामी विवेकानंद स्टेडियम रायुपर में तथा हॉकी का सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम रायुपर में दिनांक-7 एवं 8 जनवरी 2026 को प्रातः 9 बजे से प्रारंभ किया जायेगा।
खेलो इण्डिया ट्राइबल गेम्स में छत्तीसगढ़ राज्य टीम(महिला एवं पुरुष) में छत्तीसगढ़ राज्य के अनुसूचित जनजाति वर्ग के स्थाई निवासी ही भाग लेने के लिये पात्र होंगें,आयु सीमा सभी पात्र खिलाड़ियों के लिये खुली है। चयन ट्रायल के दौरान ओरिजनल अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र तथा आधार कार्ड एवं स्थानीय निवासी का प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य है।
इच्छुक प्रतिभागी अपना रजिस्ट्रेशन दिये गये बॉरकोड या ऑनलाईन ी https://nicforms.nic.in/ enRhYmxINJk1N2 M1ZDdiYmQ4NTIwMJYwMTAyMg== लिंक पर कर सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु प्रतिभागी मोबाईल नम्बर-8871419609 में संपर्क कर सकते हैं।
क्रमांक 1251


Share

Related posts

19 अगस्त को बंद रहेगा पशुवध कार्य

namanchhattisgarh

छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल हमारी महत्वपूर्ण धरोहर – राजस्व मंत्री

namanchhattisgarh

17 नवम्बर को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

namanchhattisgarh

Leave a Comment