April 14, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

17 नवम्बर को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

Share

कोरबा 16 नवम्बर 2022 – छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट गुरूवार 17 नवम्बर को विभिन्न 08 वार्डाे में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 17 नवम्बर गुरूवार को वार्ड क्र. 09 ढेलवाडीह सामुदायिक भवन के पास, वार्ड क्र. 10 संजयनगर, वार्ड क्र. 29 मुड़ापार नवधा चौक के पास, वार्ड क्र. 32 रिसदी सतनाम नगर जयस्तंभ चौक, वार्ड क्र. 43 सिंचाई कालोनी स्टेज के पास, वार्ड क्र. 52 फर्टिलाईजर बस्ती स्कूल के पास, वार्ड क्र. 54 जरहा जेल पुराना बरमपुर स्टेज के पास, वार्ड क्र. 63 भीमसेनिहा मंदिर सामुदायिक भवन के पास कैम्प लगाए जाएंगे। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डाे में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकोें को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी निःशुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।


Share

Related posts

अंतर्राष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस: जिले में किया गया जन-जागरूकता रैली व सम्मान समारोह का आयोजन

namanchhattisgarh

आदिवासी शक्तिपीठ बुधवारी में बनेगा मंगल भवन, होगा सौदंर्यीकरण

namanchhattisgarh

बिहान की महिलाएं वाशिंग पाउडर उत्पादन से कमा रही आर्थिक लाभ

namanchhattisgarh

Leave a Comment