1 C
New York
February 24, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

पाली महोत्सव हेतु रूचि की अभिव्यक्ति आमंत्रित

Share

कोरबा 15 जनवरी 2026/ महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर दो दिवसीय पाली महोत्सव 2026 (सामुदायिक आदिवासी कला, हस्तशिल्प एवं सांस्कृतिक प्रोत्साहन) कार्यक्रम का 15 एवं 16 फरवरी को विकासखंड पाली के ग्राम केराझरिया में किया जायेगा। जिसमें स्थानीय संस्कृति के संरक्षण के साथ-साथ देश की विभिन्न संस्कृतियों से परिचय कराने तथा पर्यटन की संभावनाओं के विकास तथा प्रचार-प्रसार हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
पाली महोत्सव 2026 में कोरबा जिले के प्रतिष्ठित/खाति प्राप्त सांस्कृतिक कलाकार जो देशभक्ति, छत्तीसगढ़ी गीत, लोक नृत्य, नृत्य नाटिका, शास्त्रीय संगीत एवं गायन के अंतर्गत अपनी प्रस्तुत देना चाहते हैं उनसे निर्धारित प्रारूप अनुसार आवश्यक दस्वावेज/सीडी/पेन ड्राईव/गूगल फॉम में अपलोड/वेबसाईट लिंक, यूट्यूब लिंक इत्यादि सहित प्रविष्टि 12 फरवरी 2026 सायं 04 बजे तक कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा में आमंत्रित की गई है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7869096888 पर संपर्क किया जा सकता है।
क्रमांक 1329/


Share

Related posts

प्रतिबंधित प्लास्टिक पर निगम अमले की कार्यवाही जारी

namanchhattisgarh

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू 25 नवंबर को करेंगी संगवारी जेंडर संसाधन केंद्र का उद्घाटन

namanchhattisgarh

एसपी और अपर कलेक्टर ने ली रेल संघर्ष समिति अकलतरा व रेल अधिकारियों की बैठक

namanchhattisgarh

Leave a Comment