13.2 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ दो दिवसीय पाली महोत्सव का होगा आयोजन

Share

कोरबा 15 जनवरी 2026/ जिले में विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर दो दिवसीय पाली महोत्सव 2026 (सामुदायिक आदिवासी कला, हस्तशिल्प एवं सांस्कृतिक प्रोत्साहन) कार्यक्रम का आयोजन 15 एवं 16 फरवरी को विकासखंड पाली के ग्राम केराझरिया में किया जायेगा। कार्यक्रम में जिले के प्रतिष्ठित/ख्याति प्राप्त सांस्कृतिक कलाकार जो देशभक्ति, छत्तीसगढ़ी गीत, लोक नृत्य, नृत्य नाटिका, शास्त्रीय संगीत एवं गायन के अंतर्गत अपनी प्रस्तुति दे सकते हों, ऐसे कलाकारों से निर्धारित प्रारूप में प्राप्त आवेदनों (आवश्यक दस्वावेज/सीडी/पेन ड्राईव/गूगल फॉम में अपलोड/वेबसाईट लिंक, यूट्यूब लिंक इत्यादि) के चयन हेतु चयन समिति का गठन  कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत द्वारा किया गया है। जिसमें  अध्यक्ष अपर कलेक्टर श्री देवेन्द्र पटेल, सदस्य सचिव सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री श्रीकांत कसेर, जिला शिक्षा अधिकारी श्री तामेश्वर उपाध्याय, जिला कोषालय अधिकारी श्री निशांत पाण्डेय, खेल अधिकारी श्री दीनू पटेल और सहायक खेल अधिकारी श्री रामकृपाल साहू को सदस्य बनाया गया है।
क्रमांक 1328/


Share

Related posts

आई.टी.आई. कोरबा में 11 जुलाई को होगा अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन

namanchhattisgarh

कोरबा निगम क्षेत्र में 500 लोगों को घर बैठे मिल चुके है प्रमाण पत्र

namanchhattisgarh

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में कोरबा जिला के ग्रामीणों ने दिखाया राजधानी में अपना हुनर

namanchhattisgarh

Leave a Comment