1 C
New York
February 24, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

जिले में अब तक किसानों से 2134220 क्विंटल धान की हुई खरीदी

Share

कोरबा 19 जनवरी 2026/छत्तीसगढ़ शासन द्वारा खरीफ वर्ष 2025-26 में जिले के 65 धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों से धान की खरीदी की जा रही है। शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी होने से किसानों में हर्ष व्याप्त है। धान खरीदी केंद्रों में जिला प्रशासन द्वारा किसानों की उपज खरीदी के लिए ऑनलाइन टोकन वितरण, बारदाने की उपलब्धता, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन से तौलाई, शीघ्रता से भुगतान आदि की समुचित व्यवस्था की गई है। जिले में 52 हजार से अधिक किसान धान विक्रय के लिए पंजीकृत है। जिले में धान खरीदी की शुरूआत से अब तक 2134220 क्विंटल गुणवत्तायुक्त धान पंजीकृत किसानों से खरीदी की गई है। कोरबा जिले में अब तक कुल 1413970 क्विंटल धान का उठाव हो चुका है। ’जिला प्रशासन द्वारा  जारी डीओ अंतर्गत हाथी प्रभावित क्षेत्रों एवं संवेदनशील उपार्जन केंद्रों से प्राथमिकता से धान का उठाव किया जा रहा है। जिससे किसानों को धान बेचने में परेशानी न हो। साथ ही किसानो की सुविधा को ध्यान में रखते हुए संग्रहण केन्द्रों की व्यवस्था एवं समितियों में धान की स्टैकिंग कराकर स्थान बनाया गया है।
क्रमांक 1354/


Share

Related posts

आई.पी.एल. क्रिकेट मैच में सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंज बेंगलुरु के मैच में मोबाईल के माध्यम से ऑन लाईन सट्टा खेलने वालों के विरूद्ध मानिकपुर पुलिस एवं सायबर टीम की सख्त कार्यवाही

namanchhattisgarh

कोरबा पुलिस के द्वारा लगातार की जा रही शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्यवाही

namanchhattisgarh

जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण के लिए कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए निर्देश

namanchhattisgarh

Leave a Comment