April 14, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsअपराधछत्तीसगढ़

आई.पी.एल. क्रिकेट मैच में सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंज बेंगलुरु के मैच में मोबाईल के माध्यम से ऑन लाईन सट्टा खेलने वालों के विरूद्ध मानिकपुर पुलिस एवं सायबर टीम की सख्त कार्यवाही

Share

कोरबा | पुलिस के द्वारा क्रिकेट के आईपीएल मैच में पैसे के दांव लगाने वालों के ऊपर लगातार कार्रवाई कर रही है इसी क्रम में दिनांक 18.05.2023 को रात्रि में जरिये मुखबीर सूचना मिला कि एक व्यक्ति आईपीएल क्रिकेट मैच में मोबाईल फोन के माध्यम से रूपये पैसे का अवैध रूप से सट्टा खेल रहे हैं कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक  यू उदय किरण को अवगत कराकर आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त किया गया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक  कोरबा विश्वदीपक त्रिपाठी के मार्गदर्शन पर सायबर सेल कोरबा प्रभारी सनत सोनवानी एवं चौकी प्रभारी मानिकपुर प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में मानिकपुर पुलिस एवं सायबर सेल की टीम द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करने के लिए कंकालीन मंदिर दादर के पास आई.पी.एल. क्रिकेट मैच में सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंज बेंगलुरु की मैच में मोबाईल के माध्यम से ऑन लाईन सट्टा खेलते आरिफ खान को घेरा बंदी कर पकड़े उसके मोबाईल को चेक करने पर आरोपी के मोबाईल फोन में आई.पी.एल. क्रिकेट मैच में सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंज बेंगलुरु के मैच में 20000 रुपए का दाँव लगाया हुआ था आरिफ खान के पास आन लाईन सट्टा खेलने के पर्याप्त सबूत मिला आरोपी के कब्जे से एक नग एंड्रायड मोबाईल फोन तथा जुमला नगदी रकम 150 रूपया मिला। आरोपी के द्वारा अपना अपराध स्वीकार करने तथा पर्याप्त अपराध सबूत पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।


Share

Related posts

विकसित भारत संकल्प यात्रा से मिली योजनाओं की जानकारी

namanchhattisgarh

अनाधिकृत विकास व निर्माण का पुनः होगा नियमितीकरण, शासन ने किया प्रावधानों को सरलीकृत, मिलेगा अधिकाधिक लोगों को लाभ

namanchhattisgarh

स्वामी आत्मानंद स्कूलों में संविदा पदों पर भर्ती के लिए वॉक इन इंटरव्यू 13 दिसंबर से

namanchhattisgarh

Leave a Comment