February 23, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

जेसीआई कोरबा सेंट्रल द्वारा 77वाँ गणतंत्र दिवस एवं निशुल्क पीयूसी कैंप सफलतापूर्वक संपन्न

Share

कोरबा, | देश के गौरवपूर्ण 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जेसीआई कोरबा सेंट्रल द्वारा 26 जनवरी 2026 को जेसीआई भवन, कोरबा में गणतंत्र दिवस समारोह तथा मिनिमाता कॉलेज के सामने, घंटाघर चौक, कोरबा में निशुल्क पीयूसी कैंप का सफल एवं गरिमामय आयोजन किया गया।
प्रातः जेसीआई भवन में  ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें जेसीआई परिवार के सदस्य सपरिवार उपस्थित रहे। सभी ने देश की एकता, अखंडता एवं संविधान के मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम देशभक्ति से ओत-प्रोत रहा।

इसी क्रम में स्वच्छ वाहन स्वस्थ पर्यावरण थीम पर निशुल्क पीयूसी चेक अप कैंप आयोजित किया गया, जिसमें दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की निःशुल्क प्रदूषण मानक जांच कर अधिकृत एजेंसी द्वारा पीयूसी प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। शिविर का उद्देश्य प्रदूषण नियंत्रण, सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना रहा। बड़ी संख्या में नागरिकों ने शिविर में सहभागिता कर इसे सफल बनाया। कैंप में लगभग अस्सी वाहनों को जांच कर निशुल्क पीयूसी प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

जेसीआई कोरबा सेंट्रल के अध्यक्ष जेसी सीए त्रिलोकी नाथ बजाज ने बताया कि गणतंत्र दिवस हमें अपने कर्तव्यों का स्मरण कराता है तथा पीयूसी जैसे जनहितकारी कार्यक्रम स्वस्थ समाज एवं स्वच्छ पर्यावरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

दोनों कार्यक्रमों को समाज से उत्साहजनक समर्थन प्राप्त हुआ और यह आयोजन जीसीआई कोरबा सेंट्रल की सामाजिक, राष्ट्रीय एवं पर्यावरणीय प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

इस सफल आयोजन में उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक की सहभागिता एवं सहयोग भी उल्लेखनीय रहा। इस कार्यक्रम के निदेशक जेसी प्रवेश अग्रवाल, जेसी सीए मोरध्वज गर्ग, व सह-निदेशक जेसी अतुल सत्पथी थे|

इस दौरान जेसीआई के पूर्व अध्यक्षगण, अध्यक्ष 2026 जेसी सी.ए. त्रिलोकी नाथ बजाज, समन्वयक जेसी सी.ए. आशीष अग्रवाल, जेसी उत्कर्ष अग्रवाल, जेसीआई लीजेंड चेयरमैन रामकुमार सोनी, जेसीरेट चेयरपर्सन अंशु अग्रवाल, सहित पूरा जेसीआई परिवार उपस्थित रहा| उक्त जानकारी संस्था के सचिव निश्चल टमकोरिया द्वारा दी गई।


Share

Related posts

आयुक्त एवं रोल ऑब्जर्वर श्री सुनील जैन ने विभिन्न मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

namanchhattisgarh

महिला आयोग द्वारा प्रकरणों की सुनवाई 08 सितम्बर को

namanchhattisgarh

निजात अभियान के अंतर्गत चौकी कोरबी थाना पसान क्षेत्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तनेरा में चलाया गया जागरूकता कार्यक्रम

namanchhattisgarh

Leave a Comment