13.2 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

शासन की पारदर्शी धान खरीदी व्यवस्था से किसान किसन बंजारे को मिला लाभ

Share

कोरबा, 27 जनवरी 2026/कोरबा विकासखंड के ग्राम करुमौहा निवासी प्रगतिशील किसान श्री किसन बंजारे के लिए यह खरीफ सीजन खुशियाँ लेकर आया है। शासन की पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित धान खरीदी व्यवस्था तथा अनुकूल मौसम के चलते उन्होंने इस वर्ष धान उपार्जन केंद्र नकटीखार में 145 क्विंटल धान का सफलतापूर्वक विक्रय किया।
लगभग 8 एकड़ भूमि में खेती करने वाले किसान किसन बंजारे ने बताया कि इस वर्ष समय पर वर्षा होने से फसल की बढ़वार अच्छी रही और अपेक्षा के अनुरूप उत्पादन प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष भी उन्होंने लगभग 150 क्विंटल धान का विक्रय किया था, और इस वर्ष भी परिणाम संतोषजनक रहे हैं।
किसान किसन बंजारे ने शासन द्वारा किसानों के हित में किए जा रहे निरंतर प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उपार्जन केंद्रों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं। टोकन प्रणाली के माध्यम से निर्धारित तिथि पर धान विक्रय की सुविधा मिलने से किसानों को अनावश्यक प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ती। साथ ही, केंद्रों में बैठने की व्यवस्था, पेयजल तथा अन्य मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं।
शासन की किसान-हितैषी नीतियाँ, पारदर्शी धान खरीदी प्रक्रिया और अनुकूल मौसम ने इस वर्ष किसान किसन बंजारे को आत्मसंतोष और आर्थिक संबल प्रदान किया है।
क्रमांक 1400


Share

Related posts

निगम के विभिन्न कार्यो को स्वीकृति प्रदान की एम.आई.सी. ने

namanchhattisgarh

परिवहन मंत्री अकबर द्वारा विभाग में चालान भुगतान के लिए यूपीआई आधारित क्यूआर बेस्ड भुगतान सुविधा की शुरूआत

namanchhattisgarh

केन्द्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुई राज्यपाल सुश्री उईके

namanchhattisgarh

Leave a Comment