February 23, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsअपराधअर्न्तराष्ट्रीयखेलमनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीयव्यापार

रायपुर में खेली गई खास होली: झाग की हुई ऐसी बारिश की लगा बर्फ में होली खेल रहे हैं लोग; कई कॉलोनी में हुआ रेन डांस

Share

रायपुर2 घंटे पहले

बर्फ की तरह उड़ी झाग, खूब हुई मस्ती।

रायपुर शहर में बड़े ही खास अंदाज में होली मनाई गई। पिछले 2 सालों से लगातार कोरोनावायरस के असर की वजह से लोगों का फीका पड़ चुका जश्न, इस बार बेहद रंगीन नजर आया। रायपुर शहर की कई रिहायशी कॉलोनी में कई तरह के आयोजन किए गए और लोगों ने दिल खोलकर होली का त्योहार मनाया।

आनंदम सोसाइटी में झाग वाली होली की मस्ती।

आनंदम सोसाइटी में झाग वाली होली की मस्ती।

आनंदम सोसाइटी में खास तौर पर एक ऐसी मशीन लगाई गई थी, जिसमें से झाग की बारिश हो रही थी। बारीक-बारीक झाग हवा में ऐसे उछल रही थी मानो बर्फ की बारिश हो रही हो। लोग इस झाग में डांस करते हुए होली सेलिब्रेट कर रहे थे। कॉलोनी के विजय अग्रवाल ने बताया कि इस मौके पर सोसाइटी के सभी बड़े, बच्चे, महिलाएं दिल खोलकर जश्न मनाते नजर आए।

पिचकारी हुई तैयार, पीछे किसी ने उड़ाया गुलाल।

पिचकारी हुई तैयार, पीछे किसी ने उड़ाया गुलाल।

मारुति लाइफस्टाइल कॉलोनी में भी इसी तरह से जश्न मनाया गया। कॉलोनी के एक बड़े एरिया को होली प्ले जोन में तब्दील कर दिया गया था। अपने-अपने घरों से निकलकर लोग यहां जमा हुए फिर एक दूसरे को खूब रंग लगाया। बड़ी तादाद में महिलाएं और बच्चे एक दूसरे के साथ होली खेलते दिखे। अरुण शुक्ला ने बताया कि यहां सभी ने डांस करते हुए फूलों की होली भी खेली।

बच्चों के साथ मम्मीज की भी मस्ती।

बच्चों के साथ मम्मीज की भी मस्ती।

कहीं फाग गीतों की मस्ती तो कहीं रेन डांसदेवेंद्र नगर रेसीडेंट्स एसोसिएशन में मस्ती 17 मार्च से शुरु हो चुकी थी। यहां को सेक्टर-5 स्थित गरबा मैदान में होली मिलन समारोह रखा गया। इनरव्हील कॉस्मोपॉलिटन रायपुर ने थाईलैंड डेकोर एंड प्रॉप्स थीम पर होली सेलिब्रेट की। सभी वुमंस व्हाइट ड्रेसकोड में शामिल हुईं। शहर की सबसे बड़ी रेसीडेंशियल सोसाइटी अशोका रतन में 1000 परिवार रहते हैं। पिछले साल कोरोना के कारण यहां होली सेलिब्रेशन नहीं हुआ था। सोसाइटी के एमए निजार ने बताया, इस साल सोसाइटी में अच्छे से होली मनाई गई।

मारुति लाइफ स्टाइल कॉलोनी में माहौल।

मारुति लाइफ स्टाइल कॉलोनी में माहौल।

स्वर्णभूमि रेसीडेंसी में 300 परिवार रहते हैं। सोसाइटी में 15 मार्च से होली के छोटे कार्यक्रमों की शुरुआत हो गई। लोगों ने यहां डीजे बीट्स और रेन डांस के बीच होली मनाई। यहां सभी को लंच में मारवाड़ी पकवान सर्व किए गए।

खबरें और भी हैं…


Share

Related posts

ग्राम पंचायत पनोरा में वन अधिकार पत्र वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

namanchhattisgarh

महापौर ने किया गया शिशु सरंक्षण माह का शुभांरभ

namanchhattisgarh

एकलव्य विद्यालय में कक्षा सातवीं के रिक्त सीट में भर्ती के लिए आवेदन 14 अक्टूबर तक

namanchhattisgarh

Leave a Comment