15.1 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

ग्राम पंचायत पनोरा में वन अधिकार पत्र वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Share

जांजगीर-चांपा 06 अक्टूबर 2023/ विकासखंड बलौदा के ग्राम पंचायत पनोरा में आज वन अधिकार पत्र वितरण शिविर के माध्यम से कुल 34 हितग्राहियों को व्यक्तिगत वन अधिकार पत्र का वितरण किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष, जनपद पंचायत बलौदा श्रीमती नम्रता कन्हैया राठौर, जिला पंचायत सदस्य श्री लाल बहादुर सिंह, जिला पंचायत सदस्य श्री प्रदीप कुमार पाटले, जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती गंगोत्री राजेंद्र कंवर, सरपंच बुडगहन श्रीमती अजय शशि जगत, सरपंच पनौरा श्री चंद्रमारायण भार्गव, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री एच के सिंह उईके, समन्वयक राजीव युवा मितान श्री संदीप साहू, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नीतू साहू गुप्ता, श्री नवल किशोर सिंह, श्री साकेत कुलकर्णी स्वनीति ग्लोबल एंजियो, श्री प्रदीप कुमार बंजारे जिला परियोजना समन्वयक वन अधिकार, श्री बृजपाल कुम्हार मंडल निरीक्षक आजाक बलौदा, श्री पुष्पमणि बंजारे मंडल निरीक्षक आजाक पामगढ़, श्री मुकेश शुक्ला अधीक्षक अजा छात्रावास बलौदा, कुमारी बबिता मिश्रा क्षेत्रीय कार्यकर्ता वन अधिकार एवं हितग्राही समेत समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहें उक्त जानकारी जिला जनसंपर्क विभाग जांजगीर चांपा के द्वारा प्रदान कि गई


Share

Related posts

केयर सेंटर-सियान गुड़ी के प्राथमिक स्तर पर स्थापना व संचालन हेतु प्रस्ताव आमंत्रण को किया गया निरस्त

namanchhattisgarh

देशभक्ति के साथ तैयार किया जा रहा है तिरंगा झंडा

namanchhattisgarh

पोड़ी-उपरोड़ा में दिव्यांग बच्चों हेतु आंकलन शिविर का हुआ आयोजन

namanchhattisgarh

Leave a Comment