February 23, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsअपराधअर्न्तराष्ट्रीयखेलमनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीयव्यापार

होली के माहौल में कत्ल की कोशिश: रायपुर में नाबालिग ने 38 साल के शख्स को मारा चाकू, होलिका दहन के दौरान हुआ था झगड़ा

Share

रायपुर16 घंटे पहले

कॉपी लिंकनाबालिग अब पुलिस की हिरासत में है। (फाइल फोटो) - Dainik Bhaskar

नाबालिग अब पुलिस की हिरासत में है। (फाइल फोटो)

रायपुर शहर में होली के जश्न के माहौल के बीच हत्या के प्रयास का एक मामला सामने आया है। इस केस में एक नाबालिग ने 38 साल के शख्स पर चाकू से जानलेवा वार कर दिया। हमलावर नाबालिग तेलीबांधा के श्याम नगर इलाके का रहने वाला है। शुक्रवार को पुलिस ने इसे पकड़ लिया और अब इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

तेलीबांधा इलाके में होलिका दहन के दौरान राहुल सिंह यादव नाम का एक युवक अपने कुछ दोस्तों के साथ श्याम नगर के बड़ झाड़ चौक के पास खड़ा होकर बातें कर रहा था। इसी बीच नाबालिग वहां आया होलिका कब जलाओगे यह सवाल पूछने पर नाबालिग और राहुल के साथ पहले से ही खड़े युवकों के बीच विवाद हो गया। नाबालिग ने अपने हाथ में पहने हुए कड़े से राहुल पर वार कर दिया। आस-पास के लोगों ने बीच-बचाव किया तो नाबालिग वहां से भाग गया। बाद में राहुल भी अपने घर चला गया।

कुछ घंटों बाद राहुल ने अपने दोस्त कोमल साहू को फोन कर बताया कि नाबालिग ने घर में घुसकर उस पर चाकू से वार कर दिया है। दरअसल होलिका दहन के दौरान हुए झगड़े का बदला लेने, बाद में वही नाबालिग राहुल के घर में घुसा और चाकू से उसकी हत्या का प्रयास किया। वो घर से ही चाकू लेकर हमला करने की नीयत से राहुल के घर में घुसा था। इस हमले में राहुल का पेट और पसलियां कट गईं । गंभीर अवस्था में उसे अंबेडकर अस्पताल ले जाया गया।

हमले की जानकारी तेलीबांधा थाने में भी दी गई। अब पुलिस ने नाबालिग के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। नाबालिग भी श्याम नगर का रहने वाला है, घर से ही पुलिस ने इसे पकड़ा। अब मामले की जांच जारी है। दूसरी तरफ इस घटना में घायल राहुल का इलाज अंबेडकर अस्पताल में हो रहा है।

खबरें और भी हैं…


Share

Related posts

अवैध रूप से सट्टा खेलाने वाले व्यक्ति के विरूद्ध सीएसईबी पुलिस एवं सायबर सेल संयुक्त कार्यवाही

namanchhattisgarh

विश्व कैंसर दिवस 4 फरवरी को, जिले में कैंसर जांच शिविरों का होगा आयोजन

namanchhattisgarh

राजस्व मंत्री के हाथों वार्ड क्र. 14 पम्प हाउस में हितग्राहियों को निःशुल्क किया गया पट्टों का वितरण

namanchhattisgarh

Leave a Comment