April 14, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsअपराधअर्न्तराष्ट्रीयखेलमनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीयव्यापार

फागुन मेला से 2 नक्सली गिरफ्तार: जनताना सरकार अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को पुलिस ने पकड़ा; कई घटनाओं में थे शामिल

Share

दंतेवाड़ा16 घंटे पहले

कॉपी लिंकदंतेवाड़ा में पुलिस ने 2 माओवादियों ने गिरफ्तार किया है। (फाइल फोटो) - Dainik Bhaskar

दंतेवाड़ा में पुलिस ने 2 माओवादियों ने गिरफ्तार किया है। (फाइल फोटो)

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में पुलिस ने फागुन मेला से 2 माओवादियों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों माओवादी ग्रामीण वेशभूषा धारण कर मेला घूमने के लिए आए थे। जिनके आने की खबर मुखबिर से पुलिस को मिली। जिसके बाद जवानों ने मेला में ढूंढना शुरू किया और कुछ ही घंटों में घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार नक्सली रतिराम कुंजाम उर्फ रतन जनताना सरकार अध्यक्ष है। दूसरे माओवादी की पहचान बुधरु उर्फ डेंगा के रूप में की गई है। यह जनताना सरकार उपाध्यक्ष है। ये दोनों नक्सली पिछले कई सालों से माओवाद संगठन से जुड़कर काम कर रहे थे। दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल और बीजापुर जिले के विभिन्न थानों में दोनों माओवादियों के खिलाफ नामजद अपराध दर्ज है।

दंतेवाड़ा के SP सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि दोनों नक्सली हत्या, लूट, आगजनी, बड़े नक्सली लीडरों के आने पर उनके बैठक की व्यवस्था करना समेत अन्य काम किया करते थे। दोनों नक्सली इलाके में सक्रिय रहकर संगठन को मजबूत करने का काम किया करते थे। मेला स्थल से दोनों माओवादियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

खबरें और भी हैं…


Share

Related posts

छत्तीसगढ़ सरकार की फ्लैगशिप योजना नरवा, गरुवा, घुरवा और बाड़ी के तहत निर्मित गौठान बना रोजगार का प्रमुख केंद्र

namanchhattisgarh

गणेश विसर्जन के मद्देनजर नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा ने ली समीक्षा मीटिंग : विसर्जन की तिथि, स्थान व समय को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

namanchhattisgarh

जनजाति वर्ग के लोगों से संबंधित प्रकरणों का त्वरित व समय सीमा में करें निराकरण-श्री पोटाई

namanchhattisgarh

Leave a Comment