February 23, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsअपराधअर्न्तराष्ट्रीयखेलमनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीयव्यापार

फिल्म गंगाजल के सुंदर यादव का इमोशनल मैसेज: यशपाल बोले-जात-पात राजनीतिक विवाद भूलकर मनाएं त्योहार; घर से दूर हूं, कल्पनाओं में रंग उड़ा रहा हूं

Share

रायपुर17 घंटे पहले

रायपुर में वेब सीरीज एनार्की की शूटिंग कर रहे एक्टर यशपाल शर्मा ने एक इमोशनल मैसेज अपने चाहने वालों के लिए साझा किया है। इस वक्त रायपुर में रह रहे यशपाल घर से दूर हैं। होली के त्योहार को लेकर उन्होंने एक पॉजिटिव मैसेज दिया है । एक्टर ने कहा है कि सभी आपसी मतभेदों को भुलाकर त्योहार सेलीब्रेट करने का दिन है। वो घर से दूर जरूर हैं मगर कल्पनाओं में रंग उड़ा रहे हैं, इसलिए उन्हें कभी नहीं लगता कि वो अपनों के बीच नहीं हैं।

चश्मा लगाए बैठे हैं यशपाल, रायपुर में शूट के दौरान।

चश्मा लगाए बैठे हैं यशपाल, रायपुर में शूट के दौरान।

यशपाल शर्मा का मैसेजएक ऑडियो मैसेज में यशपाल कहते हैं दोस्तों होली की शुभकामनाएं, कुछ त्योहार ऐसे होते हैं कि जिन्हें जरूरी नहीं कि उसी दिन मनाएं, बल्कि उस दिन ये संकल्प लेना जरूरी है कि हम आइए गले मिलते हैं, रंजिशें छोड़िए, कलरफुल त्योहार है एक दूसरे से दूर हैं तो कल्पना में ही उड़ा लिजिए रंग। शिकायतें दूर करें। छोड़िए ये पार्टियां, जाति- पाति छोड़िए, इंसानियत ही सबसे बड़ा धर्म है। छोड दें नफरत फैलाने वाली चीजें।

मैसेज में यशपाल ने आगे कहा- हमें हर रोज रात में सोते वक्त अंतर आत्मा को जवाब देना होता है कि किसी को नुकसान तो नहीं किया, किसी के पेट पर लात तो नहीं मारी, किसी को नुकसान मेंटली तौर पर तो नहीं किया, किसी को क्रिएटिवली रोका तो नहीं, किसी को तकलीफ तो नहीं हो रही। अगर ऐसा नहीं है तो नींद आने में आसानी होती है।

आइए हम बिना धर्म जाति के इंसानियत वाली होली खेलते हैं। रायपुर में शूट कर रहा हूं, रात भर काम किया है फिर अगले दिन शूट है। कल्पना में रंग उड़ा रहा हूं तो लगता है सब करीब हैं, उदय प्रकाश की कुछ पंक्तियों को याद करते हुए मैसेज के आखिर में यशपाल कहते हैं- कुछ नहीं बोलने, कुछ नहीं साेचने के बाद आदमी मर जाता है और मरने के बाद आदमी कुछ बोलता नहीं है कुछ सोचता नहीं है। सभी को शुभकामनाएं, बेस्ट ऑफ लक….

आमिर के साथ यशपाल।

आमिर के साथ यशपाल।

लगान का वो दिलचस्प किस्सायशपाल ने फिल्म लगान में लाखा का किरदार निभाया था। तब रोल के बारे में सुनकर उन्होंने काम करने का मन बनाया। उन्होंने एक दिलचस्प कहानी साझा करते हुए बताया कि डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर ने उन्हें आमिर खान की पत्नी रीना दत्ता से मिलने के लिए कहा, जो लगान की निर्माता थीं। इस बारे में यशपाल ने बताते हुए कहा,”मैंने सोचा था कि मैं एक लाख रुपये की मांग करूंगा, फिर मैंने सोचा कि क्या होगा अगर वे मना कर दें और किसी और को साइन कर लें।

मेरे दिमाग में 80,000 रुपये आ गए थे। मैंने सोचा कि मैं इसे 50,000 रुपये में भी कर लूंगा। मुझे पता था कि मैं इसे 20,000 रुपये में भी करूंगा। मैं जब रीना दत्ता से मिला, तो उन्होंने मुझे बताया कि उनका बजट सीमित है और वो हर अभिनेता को 1.5 लाख रुपये दे रहे हैं, मैं सिर्फ बड़बड़ाया कि मुझे कम से कम 2 लाख रुपये चाहिए और वह मान गईं, मैं हैरान था और खुश भी था कि मुझे उम्मीद से दोगुनी फीस मिल गई थी’।

एक फिल्म की शूटिंग के वक्त यशपाल।

एक फिल्म की शूटिंग के वक्त यशपाल।

कई हिट फिल्मों में आ चुके हैं नजरयशपाल शर्मा सुधीर मिश्रा की 2003 में बनी फिल्म हजारों ख्वाइशें ऐसी में रणधीर सिंह के किरदार से काफी चर्चित हुए। लगान, गंगाजल, अब तक छप्पन, अपहरण, सिंह इज़ किंग, आरक्षण और राउडी राठौड़ व ट्यूब लाइट जैसी दर्जनों हिट फिल्में दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि लगान उनकी यादगार फिल्मों में से एक है। यशपाल एनएसडी से ग्रेजुएट हैं और चंडीगढ़ से एमए ड्रामा में किया है। वह थिएटर के काफी शौकीन हैं और कई सारे नाटकों में काम कर चुके हैं। उन्हें हरियाणवी फिल्म पगड़ी द ऑनर के लिए 62वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिल चुका है।

खबरें और भी हैं…


Share

Related posts

जिले में हाईस्कूल का 74.27 प्रतिशत और हायर सेकेण्डरी का 78 प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम

namanchhattisgarh

आयुक्त एवं रोल ऑब्जर्वर श्री सुनील जैन ने विभिन्न मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

namanchhattisgarh

बरबसपुर में प्रस्तावित ट्रांसपोर्ट नगर संबंधी प्रकरण के विस्तृत परीक्षण के लिए सचिव स्तर की 9 सदस्यीय समिति गठित

namanchhattisgarh

Leave a Comment