1 C
New York
February 23, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

समाधान शिविर में ही मिल गया साहिल को लर्निंग लाइसेंस,

Share

कोरबा 13 अप्रेल 2022/ ड्रायविंग लाइसेंस की जरूरत न केवल वाहन चलाने के लिए जरूरी है वरन विभिन्न अवसरों व स्थानों  पर यह एक वैध पहचान पत्र के रूप में पूरे देश में मान्य हैं। लर्निंग लाइसेंस बिना आरटीओ दफ्तर जाये गांव में ही चंद घण्टों में मिल जाए तो बड़ी राहत मिलती है। कलेक्टर श्रीमती रानू साहू की पहल पर सरकार तुंहर द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड करतला के रामपुर में आयोजित समाधान शिविर में कुछ ऐसा ही नजारा सामने आया। जहां बड़ी संख्या में परिवहन विभाग ने इंटरनेट कनेक्टिविटी विहीन ग्राम में अमले के साथ रजिस्ट्रेशन, वेरिफिकेशन ,एप्रूवल जैसे कागजी प्रक्रियाओं को पूरा कर शिविर स्थल पर ही  113 लोगों को अस्थाई (लर्निंग)लाइसेंस प्रदान की गई। समाधान शिविर में रामपुर निवासी 20 वर्षीय युवा साहिल अंसारी भी लाभान्वित हुए। जिन्हें भीषण गर्मी में रामपुर से कोरबा आरटीओ दफ्तर जाये बगैर लर्निंग लाइसेंस मिल गया। साहिल ने बताया कि गांव से जिला मुख्यालय दूर होने के कारण अभी तक ड्राइविंग लायसेंस नहीं बनवा पाया था। जिला प्रशासन द्वारा रामपुर में आयोजित शिविर में लायसेंस बनने की जानकारी मिलने पर शिविर में आकर लर्निंग लायसेंस के लिए आवेदन किया। परिवहन विभाग के स्टॉल में लायसेंस बनाने के लिए आवश्यक कर्मचारी और कम्प्यूटर आदि तकनीकी चीजों की व्यवस्था की गई थी। आवेदन देने के एक घंटे के भीतर लर्निंग लायसेंस बनाकर दे दिया गया। साहिल ने बताया कि गांव में ही लायसेंस बन जाने से काफी खुशी हो रही है। शिविर में लायसेंस बन जाने से दूर आरटीओ दफ्तर जाने की परेशानी से भी राहत मिल गई।
क्रमांक 46


Share

Related posts

डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा का महापौर ने किया शुभारम्भ

namanchhattisgarh

72 किसान परिवारों को चाय की खेती से मिला रोजगार

namanchhattisgarh

किसानों को आजीविका गतिविधियों से जोड़ने ऋण सुविधाओं से करें लाभान्वित

namanchhattisgarh

Leave a Comment