April 14, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

किसानों को आजीविका गतिविधियों से जोड़ने ऋण सुविधाओं से करें लाभान्वित

Share

कोरबा 18 नवंबर 2022/कलेक्टर श्री संजीव झा ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैंकिंग अधिकारियों सहित पशुपालन, मछली पालन और उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक ली। उन्होंने बैठक में तीनों विभागों के हितग्राहियों के केसीसी कार्ड बनाने के लिए बैंकों में लंबित आवेदनों की जानकारी ली। कलेक्टर श्री झा ने बैंकों में केसीसी बनाने के लिए हितग्राहियों के लंबित आवेदनों को अगले चार दिनों में निराकरण करने के निर्देश दिए। लीड बैंक मैनेजर ने बताया कि पशुपालन विभाग के 638, मछली पालन विभाग के 183 और उद्यानिकी विभाग के 57 आवेदन केसीसी बनाने के लिए बैंकों में लंबित है। कलेक्टर ने हितग्राहियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी लंबित आवेदनों पर तत्काल कार्यवाही करते हुए केसीसी कार्ड बनाने के निर्देश दिए। केसीसी बन जाने से हितग्राहियों को मछली पालन करने के लिए मछली बीज, चारा और दवाइयां रियायत दर पर शासन की ओर से मिलती है। पशुपालन विभाग के अंतर्गत केसीसी कार्ड में पशुपालकों को पशुओं के लिए दाना और चारा की सुविधा मिलती है। इसी प्रकार उद्यानिकी विभाग अंतर्गत केसीसी कार्ड बनवाने पर उद्यानिकी फसल लेने के लिए फसल बीज, दवाइयां और कृषि उपकरण की सुविधा मिलती है।
बैठक में कलेक्टर श्री झा ने कहा कि ग्रामीणों को आजीविका गतिविधियों से जोड़ने ऋण सुविधाओं से लाभान्वित किया जाए। उन्होंने किसानों को हितग्राही मूलक गतिविधियों से जोड़ने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। कलेक्टर श्री झा ने अधिक से अधिक किसानों का केसीसी कार्ड बनवा कर मछली पालन, पशु पालन और उद्यानिकी फसलों  की गतिविधियों में संलग्न करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री नूतन कंवर, उप संचालक पशु स्वास्थ्य सेवाएं श्री एस पी सिंह, सहायक संचालक उद्यानिकी श्रीमती आभा पाठक, सहायक संचालक मछली पालन विभाग श्री केके बघेल, लीड बैंक मैनेजर श्री किरण लुगुन सहित 14 बैंकों के अधिकारीगण मौजूद रहे।
क्रमांक 634


Share

Related posts

हसदेव बांयी एवं दांयी तट नहर निर्माण पश्चात् शेष अर्जित भूमि नहर मरम्मत के लिए उपयोगी

namanchhattisgarh

दिवंगत ग्राम पंचायत सचिव के पुत्र को मिली ग्राम सचिव पद पर पोस्टिंग

namanchhattisgarh

जनचौपाल में आज 141 लोगों ने दिये आवेदन

namanchhattisgarh

Leave a Comment