February 23, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

राज्यमंत्री श्री अश्विनी कुमार चौबे 18 और 19 अप्रैल को कोरबा प्रवास पर

Share

कोरबा 15 अप्रैल 2022/ राज्य मंत्री श्री अश्विनी कुमार चौबे पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन एवं उपभोक्ता मामले,  खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय भारत सरकार 18 और 19 अप्रैल को कोरबा प्रवास पर रहेंगे। राज्यमंत्री श्री चौबे का 18 अप्रैल  2022 को  कोरबा आगमन होगा। श्री चौबे 19 अप्रैल को सुबह आठ बजे स्थानीय प्रबुद्ध व्यक्तियों के साथ चर्चा करेंगे। इसके बाद सुबह 8:30 बजे  जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों सांसद, विधायक, विधान सभा सदस्य, पार्षद, महापौर, जिला पंचायत, जिला परिषद अध्यक्ष के साथ जलपान पर चर्चा करेंगे। इसके बाद राज्य मंत्री श्री चौबे  सुबह 9 बजे से सामाजिक न्याय पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों, क्षेत्रीय  जनप्रतिनिधियों सांसद, विधायक, विधान सभा सदस्य, पार्षद, महापौर, जिला पंचायत जिला परिषद अध्यक्ष, सामाजिक संगठनों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। साथ ही जिले के पूर्व में संपादित, वर्तमान में कार्याधीन कार्यों की समीक्षा करेंगे एवं जिला प्रशासन द्वारा कार्यों का प्रस्तुतीकरण किया जाएगा। राज्य मंत्री श्री चौबे सुबह 10:30 बजे से प्रेस वार्ता कार्यक्रम में मीडिया कर्मियों से वार्ता करेंगे। राज्य मंत्री श्री चौबे 11 बजे से जिले के विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे। इसके पश्चात 11:30 बजे से स्थानीय प्रतिनिधियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात करेंगे। इसके बाद राज्य मंत्री श्री चौबे 12 बजे से अनुसूचित जाति-जनजातीय बस्ती में चल रही कल्याणकारी योजनाओं का निरीक्षण एवं प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत लाभुकों के बीच अन्न वितरण करेंगे। तत्पश्चात दोपहर 12:30 बजे अमरकंटक, जिला- अनुपपुर, मध्य प्रदेश के लिए प्रस्थान करेंगे।
क्रमांक 47

Share

Related posts

मतदाता फोटो पहचान पत्र के अतिरिक्त 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेज दिखाकर भी मतदाता कर सकेंगे मतदान

शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष श्री पटेल ने शासकीय उद्यान रोपणी पंडरीपानी एवं पटियापाली का किया निरीक्षण

namanchhattisgarh

सड़क दुर्घटनाएं नहीं हो इसके लिए हो समुचित प्रयास: मुख्य सचिव अमिताभ जैन

namanchhattisgarh

Leave a Comment