July 14, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

भगवान महावीर का जन्म कल्याणक महोत्सव हर्ष उल्लास के साथ श्री श्वेताम्बर जैन समाज ने मनाया

Share

कोरबा। श्री श्वेताम्बरजैन समाज के द्वारा भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया इस अवसर पर श्री श्वेताम्बर जैन महिला मंडल व जैन युवा संगठन द्वारा अनेकों कार्याक्रमों का आयोजन किया गया ।


जैन समाज के द्वारा भगवान महावीर का जन्म कल्याणक महोत्सव में एक रक्तदान शिविर का आयोजन पुराना स्टैण्ड जैन भवन में आयोजित किया गया जिसमें समाज के लोगों के द्वारा बढचढ कर हिस्सा लिया गया इस अवसर पर जैन समाज के
द्वारा भव्य शोभा यात्रा का अयोजन किया गया शोभा यात्रा शुभारंभ मुख्य अतिथि छत्तीसगढ शासन के राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल जी व विशिष्ट अतिथि नगर पालिक निगम के सभापति श्री श्याम सुंदर सोनीजी के द्वारा झंडी दिखा कर किया गया जो मुख्य मार्ग से होते हुए बुधवारी जैन मंदिर में संपन्न हुई

जैन भवन पुराना बस स्टेंड में श्री 105 सोभाग्यमति माता जी के द्वारा प्रवचन दिया गया जिसमें भगवान महावीर के जीवन व विचारों पर प्रकाश डाला गया उक्त जानकारी जैन समाज के कोषाध्यक्ष व प्रभारी गौतम जैन के द्वारा दी गई ।


Share

Related posts

डिजिटल जनगणना-2027ः कोरबा जिले में फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

namanchhattisgarh

सर्वे में हो सबकी सहभागिता,कोई परिवार छूटने न पाएं : कलेक्टर

namanchhattisgarh

प्लेसमेंट कैंप का आयोजन आज

namanchhattisgarh

Leave a Comment