February 23, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने ‘भेंट-मुलाकात‘ अभियान का आगाज सरगुजा संभाग के कुसमी विधानसभा क्षेत्र से किया

Share

रायपुर, 04 मई 2022 | मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज विधानसभा क्षेत्रों में आम जनता, जनप्रतिनिधियों और समाज प्रमुखों से ‘भेंट-मुलाकात‘ अभियान की शुरूआत सरगुजा संभाग के बलरामपुर जिले के सामरी विधानसभा क्षेत्र से की। इस विधानसभा क्षेत्र के कुसमी पहुंचने पर हेलीपेड पर संसदीय सचिव श्री चिंतामणी महाराज सहित वहां के जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने मक्के से बनने वाले पॉपकॉर्न की माला पहनाकर उनका गर्म जोशी से स्वागत किया।

मुख्यमंत्री श्री बघेल हेलीपेड से सीधे कुसमी थाना परिसर पहुंचे और वहां स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में पूजा-अर्चना कर ‘भेंट-मुलाकात‘ अभियान का आगाज किया। मुख्यमंत्री ने इसके बाद थाना परिसर में पुलिस कर्मियों के परिजनों से मुलाकात की। पुलिस कर्मियों को साप्ताहिक अवकाश देने तथा छत्तीसगढ़ में शासकीय कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू करने के लिए पुलिस कर्मियों के परिवारजनों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुलिस कर्मियों के बच्चों से बड़ी ही आत्मीयता के साथ मिले और बच्चों को चॉकलेट बांटी।

क्रमांक 832


Share

Related posts

एकलव्य विद्यालय में अतिथि शिक्षक भर्ती: वॉक इन इन्टरव्यू 21 जून को

namanchhattisgarh

चैट्रीचण्ड्र महोत्सव पर सामान्य अवकाश घोषित

namanchhattisgarh

सुई धागा दौड व पूजा की थाली सजाओं प्रतियोगिता हुई सम्पन्न

namanchhattisgarh

Leave a Comment