16 C
New York
October 13, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

05 मई को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

Share

कोरबा 04 मई 2022 – छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट गुरूवार 05 मई को विभिन्न 08 वार्डाे में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 05 मई गुरूवार को वार्ड क्र. 04 देवांगनपारा दुर्गा पण्डाल इंदिरानगर, वार्ड क्र. 16 जोगियाडेरा मांझी मोहल्ला सामुदायिक भवन मंच आंगनबाड़ी के सामने, वार्ड क्र. 25 कुआंभट्ठा विश्वकर्मा मंदिर के पीछे मंच के पास, वार्ड क्र. 37 भदरापारा अंबेडकर चौक हेमलता मितानिन के घर के पास, वार्ड क्र. 43 सिंचाई कालोनी स्टेज के पास, वार्ड क्र. 52 नीलगिरी फर्टीलाईजर दर्री थाना के पीछे सामुदायिक भवन, वार्ड क्र. 60 धरमपुर सामुदायिक भवन, वार्ड क्र. 67 गजरा बनवारी साई मोहल्ला के पास कैम्प लगाए जाएंगे। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डाे में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकोें को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी निःशुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।


Share

Related posts

कुपोषित बच्चों को सुपोषित बनाने मुख्यमंत्री सुपोषण योजना का हुआ शुभारंभ

namanchhattisgarh

पेंशन योजनाओं के हितग्राहियों का होगा वार्षिक सत्यापन

namanchhattisgarh

प्रीबीएड और प्रीडीएलएड प्रवेश परीक्षा 12 जून को कोरबा शहर में कुल 20 परीक्षा केंद्रों में 10 हजार 511 परीक्षार्थी होंगे शामिल

namanchhattisgarh

Leave a Comment