February 23, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

वार्ड क्र. 29 पोड़ीबहार में नवनिर्मित सामुदायिक भवन का राजस्व मंत्री ने किया लोकार्पण

Share

कोरबा 07 मई 2022  – कोरबा में निवासरत सभी समाजों की तरह बरेठ समाज के लिए भी 20 लाख रूपये की लागत से सर्वसुविधायुक्त भवन का निर्माण कराया जाएगा, शुक्रवार को आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल के द्वारा उक्त भवन निर्माण की घोषणा की गई, इसके साथ हीे राजस्व मंत्री श्री अग्रवाल ने निगम के वार्ड क्र. 29 पोड़ीबहार में नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण बतौर मुख्य अतिथि के रूप में किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद के द्वारा की गई तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सभापति श्री श्यामसुंदर सोनी, मेयर इन काउंसिल सदस्य संतोष राठौर व प्रदीपराय जायसवाल सहित पार्षदगण व एल्डरमेनगण उपस्थित थे।
नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल के विधायकनिधि से वार्ड क्र. 29 अंतर्गत पोड़ीबहार में 09 लाख 80 हजार रूपये की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण कराया गया है। बरेठ समाज के लिए निर्मित उक्त सामुदायिक भवन का लोकार्पण शुक्रवार को राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल के द्वारा किया गया, उन्होने लोकार्पण पट्टिका का अनावरण कर सामुदायिक भवन को लोकार्पित किया। इस मौके पर बरेठ समाज के लिए एक सर्वसुविधायुक्त भवन के निर्माण के लिए राजस्व मंत्री श्री अग्रवाल ने मंच से घोषणा की तथा शीघ्र ही इस कार्य को मूर्तरूप दिए जाने को कहा। इस अवसर पर राजस्व मंत्री श्री अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि मेरा शुरू से ही यह प्रयास रहा है कि कोरबा में निवासरत सभी समाज के लोगों के लिए अपना स्वयं का सामाजिक भवन हों, जहॉं पर वे अपने सामाजिक, पारिवारिक व सार्वजनिक कार्यक्रमों, समारोहों का आयोजन सुविधापूर्ण रूप से कर सकें, इस दिशा में मेरे द्वारा लगातार राशि स्वीकृत कराई गई तथा भवनों के निर्माण को अंजाम तक पहुंचाया गया, मुझे खुशी है कि आज लगभग सभी समाज के लिए उनके अपने भवन बन चुके हैं। राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल ने नगर निगम कोरबा के विकास कार्यो की चर्चा करते हुए आगे कहा कि विगत 06-07 वर्षो के दौरान कोरबा में व्यापक रूप से विकास कार्य हुए तथा पानी, बिजली, सड़क व साफ-सफाई जैसी मूलभूत  सुविधाओं की बेहतरी के लिए अभूतपूर्व कार्य किए गए। उन्होने कहा कि कोरबा की सबसे बड़ी समस्या पेयजल की समस्या थी, कोयला खदानों के कारण यहॉं का भू-जल स्तर अत्यंत नीचे है, जिससे यह समस्या एक बहुत बड़ी समस्या बन गई थी, पूर्व महापौर श्रीमती रेणु अग्रवाल के कार्यकाल में कोरबा शहर सहित कोरबा पश्चिम क्षेत्र की पेयजल समस्या का सम्पूर्ण निदान किया जा चुका है, जिससे आप सभी अवगत हैं। इसी प्रकार ऊर्जानगरी होते हुए भी यहॉं की बस्तियॉं अंधेरे में डूबी थी, इसी कार्यकाल में सम्पूर्ण विद्युतीकरण योजना तैयार कर विद्युतीकरण का कार्य किया गया तथा सभी विद्युतविहीन बस्तियों में बिजली की सुविधा उपलब्ध कराई गई।
कोरबा के विकास के लिए समर्पित है, राजस्व मंत्री- महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने इस मौके पर कहा कि राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल कोरबा के विकास के लिए, यहॉं की समस्याओं को दूर करने के लिए तथा कोरबा को समस्याविहीन शहर बनाने के लिए पूरी तरह समर्पित हैं। केारबा के विकास के इतिहास पर यदि नजर डाली जाए तो इसमें सबसे अधिक महत्वपूर्ण भूमिका राजस्व मंत्री श्री अग्रवाल की रही है, वे सदैव कोरबा के विकास के प्रति चिंतित रहे हैं, विपक्ष में रह कर भी संघर्ष किया है, उनके ही प्रयासों से कोरबा की दशा बदली है तथा कोरबा ने आज एक विकसित शहर के रूप में पहचान बनाई है। उन्होने कहा कि राजस्व मंत्री श्री अग्रवाल का निरंतर मार्गदर्शन कोरबा के विकास के लिए मुझे प्राप्त हो रहा है।
राजस्व मंत्री के प्रति समाज ने किया आभार व्यक्त – बरेठ समाज के प्रवक्ता श्री जनाराम कर्ष ने बरेठ समाज की ओर से राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल के द्वारा भवन निर्माण हेतु 20 लाख रूपये की घोषणा किए जाने को लेकर उनके प्रति आभार व्यक्त किया तथा कहा कि राजस्व मंत्री श्री अग्रवाल सदैव देने के लिए तत्पर रहते हैं, उनसे विकास संबंधी जब भी कोई मांग की जाती है, वे उसे अवश्य पूरा कराते हैं, समाज के भवन के लिए उनके योगदान को हम कभी भूला नहीं सकते।
भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान सभापति श्री श्यामसुंदर सोनी, मेयर इन काउंसिल सदस्य संतोष राठौर, प्रदीपराय जायसवाल, एल्डरमेन आरिफ खान, प्रेमलता मिश्रा, पूर्व पार्षद सुनीता बरेठ, जोन कमिश्नर आर.के.माहेश्वरी एवं एन.के.नाथ, ओंकार सिंह ठाकुर, रामू चेट्टी, प्रियंका मिश्रा, समारूलाल बरेठ, ब्रिजेश शर्मा, रामकुमार पाटसकर, महेत्तर बरेठ, पुनीराम बरेठ, मनमोहन बरेठ, सदानंद बरेठ, राधे लाल कर्ष, लक्ष्मीनारायण बरेठ, संतोष बरेठ, अंजली कर्ष, आशादेवी कर्ष, जानकी देवी कर्ष आदि के साथ काफी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।


Share

Related posts

जनचौपाल में अपर कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, दिए निराकरण के निर्देश : 160 लोगों ने जनचौपाल में दिए आवेदन

namanchhattisgarh

सुई धागा दौड व पूजा की थाली सजाओं प्रतियोगिता हुई सम्पन्न

namanchhattisgarh

08 नवम्बर को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

namanchhattisgarh

Leave a Comment