April 14, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

भू-अर्जन के लंबित प्रकरणों का करें त्वरित निराकरण-कलेक्टर

Share

कोरबा 07 मई 2022/कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में भू अर्जन एवं मुआवजा वितरण के संबंध में समीक्षा बैठक ली। श्रीमती साहू ने विभिन्न धाराओं में भू-अर्जन  से संबंधित लंबित प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। श्रीमती साहू ने सभी अनुविभागीय अधिकारियों को विभागों से समन्वय स्थापित कर भू-अर्जन से संबंधित प्रकरणों का निराकरण करने के लिए कहा।
कलेक्टर श्रीमती साहू ने मुआवजा वितरण की समीक्षा करते हुए कहा कि जिन प्रकरणों में मुआवजा वितरण शेष है उन प्रकरणों का तत्काल निराकरण करते हुए तत्काल मुआवजा वितरण करने की कार्यवाही सुनिश्चित करें। बैठक में अपर कलेक्टर सुनील नायक, संयुक्त कलेक्टर विजेंद्र पाटले, एसडीएम पाली ममता यादव, एसडीएम कोरबा हरिशंकर पैकरा, एसडीएम पौड़ी-उपरोड़ा नंदजी पांडे, सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

क्रमांक 96

Share

Related posts

26 अगस्त को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

namanchhattisgarh

छत्तीसगढ़ में 14 अप्रैल से ग्रामसभाओं का होगा आयोजन

namanchhattisgarh

एनटीपीसी कोरबा में हर्षोल्लास से मनाया गया 77वां स्वतंत्रता दिवस

namanchhattisgarh

Leave a Comment